Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Delhi Government: दिल्ली सरकार का बड़ा प्रशासनिक सुधार; ई-टेंडरिंग को डिजिटल बनाने के लिए DeGS और SB... J&K Highway Project: कटड़ा से कुलगाम तक बनेगा नया 4-लेन हाईवे कॉरिडोर; DPR के लिए टेंडर प्रक्रिया शु... Suvendu Adhikari Delhi Visit: सीएम बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिले शुभेंदु अधिकारी; कैबिनेट व... UP Census 2027: उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 का शंखनाद; पहले ही दिन 1.35 करोड़ से अधिक मकानों को मिल... NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक में CBI की बड़ी कार्रवाई; पुणे से फिजिक्स एक्सपर्ट मनीषा हवलदार गिरफ्त... Rajasthan Artificial Lake: रेगिस्तान में बनी 28 किमी लंबी अनोखी जिगजैग झील; अब बाड़मेर-जैसलमेर में 3... Jharkhand Politics: दिल्ली आदिवासी समागम पर भड़की कांग्रेस; रामेश्वर उरांव बोले—'सरना और सनातन एक नह... Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड की 2 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का एलान; 1 जून से नामांकन, 1... JTET 2026 Row: जेटेट भाषा विवाद पर मंत्रियों की कमेटी में दरार; 3:2 के बहुमत से भोजपुरी-मगही को शामि... Deoghar Murder Case: देवघर में महिला चाय दुकानदार की हत्या की गुत्थी सुलझी; शक में पति ही निकला काति...

CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में पहली बार घर में हारी चेन्नई सुपर किंग्स

19

IPL 2026, CSK vs PBKS: आईपीएल 2026 के सातवें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम पर रोमांचक जीत दर्ज की. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में 209 का मजबूत स्कोर खड़ा किया, लेकिन पंजाब किंग्स ने टारगेट का पीछा करते हुए 18.4 ओवर में 210 बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया. इस दौरान प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कॉनली और कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार पारियां खेलीं.

चेन्नई ने बोर्ड पर लगाया बड़ा स्कोर

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज भी इस मैच में कामयाब रहे. युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने 73 रन की शानदार पारी खेली. उनके अलावा शिवम दुबे ने नाबाद 45 रन बनाए और सरफराज खान ने 12 गेंदों पर 32 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को 200 के पार पहुंचाया. वहीं, पंजाब की ओर से विजयकुमार वैशाक ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किए. वहीं, जेवियर बार्टलेट, मार्को यानसन और युजवेंद्र चहल को 1-1 सफलता मिली.

पंजाब का रोमांचक रन चेज

पंजाब किंग्स का चेज काफी आक्रामक रहा. ओपनर प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने अच्छी शुरुआत दी और 61 रनों की साझेदारी की. प्रियांश आर्या ने सिर्फ 11 गेंदों पर 39 रन बनाकर टीम के शुरुआत में ही बढ़त दिला दी. वहीं, प्रभसिमरन सिंह भी 34 गेंदों पर 43 रन बनाने में कामयाब रहे. इसके बाद कूपर कॉनली ने 22 गेंदों पर 36 रनों की अहम पारी खेली. कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी एक अहम पारी खेली और 29 गेंदों पर 50 रन ठोके, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे.

पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास

पंजाब किंग्स के लिए ये जीत कई मायनों में खास रही. दरअसल, उनसे दूसरी बार एमए चिदंबरम स्टेडियम में 200 रन का टारगेट चेज किया. पंजाब की टीम ये कारनामा करने वाली पहली टीम है. इससे पहले कोई भी टीम चेन्नई के सामने उसके घर पर दो बार 200 रन चेज नहीं कर सकी थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!