Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

शहर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष,नाराज होने वाले फूफाओं को नेताओं की पहले से मनाने की कोशिशें।

0 502

शहर कांग्रेस अध्यक्ष 

घोषणा से पूर्व दावेदारों को मिल रहे लॉलीपॉप,ताकि नहीं गूंजे विरोध के स्वर। 

✍️ प्रियंका शर्मा पत्रकार इंदौर 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर सृजन अभियान के तहत पर्यवेक्षकों के पास पहुंचे नामों को इन लोगों ने दिल्ली तक पहुंचा। लेकिन अब इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा से पूर्व  अन्य दावेदारों के गुस्से से और नाफरमानी सहित विरोध को शांत करने के लिए कांग्रेसी एक नाम को छोड़ अन्य कांग्रेसियों को शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के अलावा अन्य जिम्मेदारियां सौंपे जाने के लोलीपॉप दे रहे हैं। ताकि एक नाम की घोषणा के बाद अन्य दावेदार कांग्रेसी के विरोध के स्वर न गूंज सके। 

अब समन्वय कर रहे कांग्रेसी

शहर कांग्रेस अध्यक्ष के नए नाम की घोषणा के पहले ही अब राष्ट्रीय सचिव और सह प्रभारी संजय दत्त इंदौर पहुंचे। और उन्होंने जिला कांग्रेस अध्यक्ष के दावेदारों से लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष दावेदारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि दावेदारों में एक नहीं बल्कि चार से पांच नाम हैं। अगर उनमें से कोई अध्यक्ष बनता है तो बाकी अन्य को भी कांग्रेस अलग अलग जिम्मेदारियां देंगी। 

सज्जन ने भी कहा अनुशासन जरूरी

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी उक्त बैठक में मौजूद थे। उन्होंने भी स्थिति को भांपते हुए पहले से ही कार्यकर्ताओं और दावेदारों को साफ कर दिया कि कांग्रेसी अनुशासन में रहेंगे तो ही पार्टी का भला हो पाएगा। नहीं तो कुछ होने जाने वाला नहीं हैं।

यह नेता रहे बैठक में मौजूद।

समन्वय समिति की बैठक में जिला प्रभारी रवि जोशी,अवनीश भार्गव,अमन बजाज,अर्चना जायसवाल,राजेश रघुवंशी,राकेश यादव,देवेंद्र सिंह यादव,सच सलूजा,राधेश्याम पटेल, भरत जिनवाल,दिनेश कुशवाह,और जौहर मानपुरवाला सहित अन्य कांग्रेसी भी शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!