Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

नगर निगम की लेडी सिंघम लता अग्रवाल की निगम में होगी वापसी! एक्सटेंशन की आस

0 309

विश्वनीय सूत्रों का कहना,
लेडी सिंघम लता अग्रवाल की होगी नगर निगम में वापसी !

एक्सटेंशन की प्रक्रिया पूरी ताकत से दौड़ रही भोपाल।

✍🏻 अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार

इंदौर नगर निगम की एकमात्र लेडी सिंघम जिन्होंने अच्छे अच्छों की हेकड़ी रिमूवल में काबिज होते हुए तोड़ी हैं। वह लता अग्रवाल अब 30 जून 2025 को रिटायर हो गई हैं। मगर यकीन मानिए लता अग्रवाल रिटायर हुई हैं। लेकिन रहेगी नगर निगम में ही। हालांकि अभी एक्सटेंशन ऑर्डर आना बाकी हैं। फिलहाल सभी पत्ते तभी खुलेंगे, लेकिन भोपाल तक रिटायर हुई निगम अफसर लता अग्रवाल की फाइल तेज़ी से दौड़ रही हैं। सूत्रों द्वारा बताया जाता है कि निगम अफ़सर लता अग्रवाल जल्द ही जुलाई में ही नगर निगम इंदौर में वापसी कर रही हैं। फिलहाल कयासों का बाज़ार गर्म हैं। लेकिन इधर निगम अफसर लता अग्रवाल ने भी अपने इंदौर नगर निगम में कार्यकाल के आखिरी दिन जमकर शक्ति प्रदर्शन करते हुए अन्य दिनों की तुलना में कहीं ज्यादा ही राजस्व निगम खजाने में जमा करवाया। लिहाजा अब यह देखना होगा कि लता अग्रवाल नगर निगम में एक्सटेंशन लेते हुए वापसी करती है । या फिर उनसे नाराज़ नेताओं की जुगत की वजह से फेल हो जाती हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!