Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष,अरविंद बागड़ी का नाम लगभग तय !

0 366

शहर कांग्रेस अध्यक्ष
अरविंद बागड़ी का नाम लगभग तय!

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार

इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर अलग अलग दावेदार कितने ही दावे क्यों न करें,लेकिन विश्वनीय सूत्रों की माने तो अमन बजाज, शैलेश गर्ग, देवेंद्र सिंह यादव,दीपू यादव, सन्नी राजपाल,राजू भदौरिया सभी की उम्मीदों पर पानी फिर गया हैं। इस दौड़ में सबसे आगे हैं अरविंद बागड़ी। जिसे लेकर पटवारी गुट में तो आपस में सामंजस्य बन गया हैं। दरअसल सूत्रों का कहना है कि इस पूरे मामले की सूत्रधार शोभा ओझा के बताया जा रहा हैं। जिन्होंने अरविंद बागड़ी के नाम पर खुद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी हो या पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और अन्य सभी से सहमति बनवा ली हैं। जिनमें अब सुरजीत सिंह चढ्ढा भी खुश हैं। क्योंकि सुरजीत खुद वापस से शहर अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होना चाहते थे। लेकिन पटवारी गुट से ताल्लुक रखने वाले अरविंद बागड़ी इस पूरे मामले में जमावट कर गए। और अन्य दावेदार उम्मीदों के भरोसे ही रहे। हालांकि अभी घोषणा होना शेष हैं,लेकिन हो सकती है तो बागड़ी के नाम की।

जैसे ही जानकारी लगी अब दावेदार बना रहे योजना,ऐसा हुआ तो जमकर होगा विरोध।

सूत्रों की खबर को सही माना जाए तो अब शहर अध्यक्ष की दावेदारी कर रहे दावेदार भी काफी ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने बागड़ी के विरोध की पूरी रूपरेखा तक तैयार कर ली हैं। जिसमें पहला नाम शैलेश गर्ग का हैं। जो अरविंद बागड़ी के घोर विरोधियों में आते हैं। बताया जा रहा है कि अब दावेदार फुलछाप कांग्रेसी का तमगा वाले अरविंद बागड़ी के भाजपा नेताओं के साथ फोटो,अन्य सरकारी जमीनों पर कब्जो जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज ऊपर तक पहुंचाने की तैयारियों में जुट गए हैं। लिहाजा ऐसा माना जा रहा है कि अगर कांग्रेस ने अरविंद बागड़ी के नाम की घोषणा की तो इंदौर में कांग्रेसियों का विरोध चरम पर होगा। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!