Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

जलसंसाधन मंत्री सिलावट के खिलाफ फूटा लोगों का आक्रोश,जाम से परेशान लोगों ने की नारेबाज़ी,बंपर वोट देने पर दुखी रहवासी, मंत्रीजी हैं गायब

0 432

महाजाम” पर फूटा रहवासियों का आक्रोश,कलेक्टर कार्यालय पर जमकर की नारेबाज़ी ,कैसे निकले घर से,कलेक्टर आने में लगे तीन घंटे। 

इंदौर। 

शहर में जिम्मेदार नदारद है,और सिर्फ इवेंट के नाम पर शहर में सुर्खियां बटोरने के अलावा उन्हें आम जनता की कोई खास फिकर नहीं हैं। इधर महाजाम से परेशान सैकड़ों लोगों ने मंगलवार जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर कार्यालय इंदौर का घेराव कर दिया। इस दौरान मौजूदा लोगों का जाम से परेशान होते हुए गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने जिम्मेदारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। और कलेक्टर कार्यालय की सड़क पर ही डेरा डाल दिया। दरअसल मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में देवास नाका स्थित सिंगापुर टाउनशिप, स्टार सिटी, ज्ञानशीला सहित दर्जनों कालोनियों के रहवासी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। और अफसरों से मुलाकात करने के लिए कार्यालय के गेट पर ही इकट्ठा हो गए। उन्होंने इस दौरान अफसरों,जिम्मेदारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि  देवास नाका स्थित आसपास की अन्य कालोनियों के रहवासी जाम से तंग हो गए हैं। क्योंकि आए दिन यहां जाम जैसे हालात बन जाते हैं और रहवासी मजबूरन यहां घंटों फंसे रहते हैं। स्कूल कॉलेज के बच्चे स्कूल कॉलेज नहीं जा पा रहे हैं। जबकि उनकी दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं। कलेक्टर कार्यालय पहुंचे इन रहवासियों ने कहा कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर एक तरफा वोट मंत्रीजी तुलसी सिलावट को दिया था। लेकिन अब चुनाव के बाद से ही वह गायब हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!