Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE महापौर-निगमायुक्त को बिल्डर की खुली चुनौती,नगर निगम के नोटिस के बाद भी जारी अवैध निर्माण,नेता... INDORE, IDA भू अर्जन विभाग, बाबू की जमकर मनमानी,ईश्वर सिंह परमार और बेटे की जुगलबंदी से आमजनता परेशा... INDORE शहर बनाएगा एक और रिकॉर्ड,सेग्रीगेशन WITH सेल्फी की महापौर- निगम कमिश्नर ने की शुरुआत। INDORE,IDA में लोकसूचना बना मज़ाक, व्यापक जनहित की बात, सैलेरी-संपत्ति का ब्यौरा देने में बहानेबाजी... INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी...

निगम को नियमों की कब्र पर बने हैट्स ऑफ बार दिखता नहीं, टीन शेड के लिए जारी संग्राम

0 209

मामला जोनल क्रमांक 12 के श्रद्धानंद मार्ग के अवैध टीनशैड का

 

जनसुनवाई की शिकायत पर नगर निगम अमला मुस्तैद,अब उठ रहे निगम पर सवाल,
क्या कुछ एक मामलों में ही होती कार्यवाही।

इंदौर।
शुक्रवार को छावनी स्थित श्रद्धानंद मार्ग पर बने अवैध रूप से टीन शेड को निगम का रिमूवल अमला पहुंचा। लेकिन स्थानीय रहवासियों जिनमें नीलम सोनकर,गौरव सोनकर,ब्रजराज सोनकर और बंटी सोनकर ने उक्त कार्यवाही को निगम अमले को अंजाम नहीं देने दिया। इधर निगम की और से उपायुक्त और रिमूवल प्रभारी लता अग्रवाल ने कार्यवाही में व्यवधान डालने वालों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण संयोगितागंज थाने में दर्ज करवाया तो दूसरे पक्ष ने भी निगम अमले की शिकायती आवेदन थाने पर दिया हैं। लेकिन निगम की यकायक उक्त कार्यवाही को लेकर शहरभर में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि क्या निगम कुछ चुनिंदा लोगों पर ही कार्यवाही करते हुए अपनी दादागिरी काबिज करेगा।

वर्षों पुराना विवाद अब क्यों आया निगम को याद

इधर उक्त रिमूवल कार्यवाही को लेकर निगम अधिकारी इसलिए भी कठघरे में हैं क्योंकि उक्त टीन शेड का विवाद जमीन मालिक और इन कब्जेदारो के बीच वर्षों से चल आ रहा हैं। इसे लेकर यह मामला पहले भी थाने तक जा चुका है।

निगम को और कोई नहीं दिखते अवैध निर्माण

इधर उक्त मामले की जनसुनवाई में शिकायत होने पर निगम अमले के यहां पहुंचने पर अब शहर में चर्चा है कि शहर के अनेक भूमाफियाओं और जालसाजों ने यहां वहां अवैध निर्माण में बादशाहत हासिल कर रखी है। लेकिन निगम अधिकारियों और जिम्मेदारों को शिकायत मिलने के बावजूद भी ऐसे निर्माण याद नहीं रहते हैं। बल्कि बदस्तूर ऐसी गतिविधियां जारी रहती हैं।

 

हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट एक बड़ा उदाहरण

इधर निगम की ही नाक के नीचे बॉम्बे हॉस्पिटल स्थित हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट आवासीय उपयोग हेतु आवंटित भूखंडों के संयुक्तिकरण पर बेखौफ संचालित हो रहा हैं लेकिन निगम अमले को हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट की खामियां और नियमों के कब्र पर बना यह बार दिखाई नहीं देता हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!