Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

केंद्रीय मंत्री,कैलाशजी और मेयर के साथ किया नौ हजार से ज्यादा लोगों ने योग

0 143

योग मित्र अभियान

85 वार्डों के 9 हजार से ज़्यादा सदस्यों ने किया मेयर पुष्यमित्र भार्गव के साथ योग

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री,नगरीय प्रशासन मंत्री,फिल्म अदाकारा अदा शर्मा भी शामिल।

इंदौर।
गोपुर नगर चौराहा स्थित आयोजन स्थल पर पांव रखने की भी जगह नहीं थी। दरअसल शहर के 85 वार्डों के 9 हजार से ज़्यादा योग मित्र सदस्य उक्त आयोजन में शामिल थे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्य मित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा,राउ विधायक मधु वर्मा,निगम जल कार्य समिति प्रभारी अभिषेक बबलू शर्मा,महापौर प्रतिनिधि भरत पारीख,सचेतक कमल वाघेला सहित अनेक भाजपा नेता भी इस आयोजन में शामिल हुए।

इधर इतनी भीड़ देख केंद्रीय मंत्री भी हतप्रभ

योग मित्र अभियान के तहत महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने 85 वार्डों में अपनी टीम खड़ी की हैं। इसी टीम के सदस्य उक्त आयोजन में शामिल हुए। इसे देखते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कह गए कि योग को लेकर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने जो अभियान छेड़ रखा हैं। यह उसी का प्रतिफल हैं कि योग के प्रति आम जनता की रुचि बढ़ती जा रही हैं। शहर की जनता अपने स्वास्थ्य के प्रति सर्तक हैं। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने मेयर की दिल खोलकर प्रशंसा की।

अदा ने भी बिखेरे जलवे,नारी शक्ति को बढ़ावा

इधर महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री अदा शर्मा भी शामिल हुई। उन्होंने इस दौरान नारी सशक्तिकरण को लेकर लाठी घुमाई और यह संदेश दिया कि भारतीय नारी सभी पर भारी हैं।

लगातार बढ़ते योग मित्र सदस्य

महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने चर्चा में बताया कि योग मित्र अभियान सिर्फ एक दिन के नहीं चलाया जाता हैं। बल्कि शहर के सभी 85 वार्डों में योग मित्र अभियान के तहत सदस्य बढ़ते जा रहा हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!