Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE महापौर-निगमायुक्त को बिल्डर की खुली चुनौती,नगर निगम के नोटिस के बाद भी जारी अवैध निर्माण,नेता... INDORE, IDA भू अर्जन विभाग, बाबू की जमकर मनमानी,ईश्वर सिंह परमार और बेटे की जुगलबंदी से आमजनता परेशा... INDORE शहर बनाएगा एक और रिकॉर्ड,सेग्रीगेशन WITH सेल्फी की महापौर- निगम कमिश्नर ने की शुरुआत। INDORE,IDA में लोकसूचना बना मज़ाक, व्यापक जनहित की बात, सैलेरी-संपत्ति का ब्यौरा देने में बहानेबाजी... INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी...

कैबिनेट बैठक,कांग्रेस का विरोध निर्लज्ज मंत्री, उपमुख्यमंत्री को शामिल कर क्या देना चाहते है संदेश,,

0 359

इंदौर में कैबिनेट बैठक,

कांग्रेस का कहना जनभावना के विरुद्ध भाजपा तानाशाह सरकार।

उपमुख्यमंत्री,मंत्री के शामिल होने पर जताया विरोध।

इंदौर।
राजवाड़ा पर मंगलवार को मप्र सरकार की कैबिनेट बैठक होने जा रही है। जिसे लेकर अधिकारी और खासतौर से स्थानीय भाजपा नेता अपने अपने स्तर पर तैयारियां कर रहे हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ अब कांग्रेस ने उक्त बैठक को लेकर सत्तारूढ़ दल भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। दरअसल कांग्रेस की और प्रवक्ता अमित चौरसिया ने भाजपा को बेशर्म भाजपा सरकार तक की उपाधि दे डाली है। चर्चा में कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने बताया कि जनभावना को ठेस पहुंचाने वाले भाजपा और सरकार जुड़े दो महानुभाव उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री विजय शाह भी उक्त बैठक में शामिल हो रहे है। जो कि सेना,महिला और आम जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर चुके हैं। उनके द्वारा दिए गए बयानों,और विवादों के बावजूद मुख्यमंत्री उन्हें अपनी कैबिनेट बैठक में बुला रहे है। चौरसिया ने कहा कि इंदौर मां अहिल्या के न्याय नगरी के रूप में जानी जाती है। वहां भाजपा सरकार की होने वाली बैठक में निर्लज मंत्री विजय शाह और जगदीश देवड़ा शामिल हो रहे है। लिहाजा मुख्यमंत्री जी यह बताएं कि वो इंदौर से देश को क्या संदेश दे रहे है???

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!