Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhilai Crime: भिलाई में सरकारी नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी; फर्जी जॉइनिंग लेटर थमाकर बेरोजगारों को... Railway Station Redevelopment: अब एयरपोर्ट जैसा दिखेगा आपका रेलवे स्टेशन; हाई क्लास सुविधाओं से होगा... MP-CG Weather Update: गरियाबंद में मौसम का यू-टर्न! चिलचिलाती धूप के बीच जमकर बरसे ओले, सफेद रंग में... CGBSE Result 2026: दिव्यांग छात्रों ने रचा इतिहास! प्रदेश के इकलौते आवासीय ब्लाइंड स्कूल के सभी छात्... Bore Basi Diwas: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर भूपेश बघेल ने खाया 'बोरे बासी'; सुशासन तिहार पर साधा ... Bhopal Crime News: भोपाल में बीटेक छात्र से घर में घुसकर लूट; मारपीट के बाद लैपटॉप और मोबाइल छीन ले ... Narsinghpur Bus Accident: इंदौर से सीधी जा रही बस नरसिंहपुर में पलटी; नीलगाय को बचाने के चक्कर में ह... Jabalpur Cruise Tragedy: आखिरी सांस तक ममता का पहरा! मलबे में बच्चे को सीने से लगाए मिली मां की लाश,... Political Crisis in MP: सीएम मोहन के आने से पहले ही मंत्री की रवानगी! एमपी कैबिनेट में नाराजगी की खब... Jabalpur Cruise Accident: बरगी डैम हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख; मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये...

इंदौर मेयर ने किया चिड़ियाघर का दौरा

0 86

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केबिनेट के आगमन से पहले महापौर ने प्राणी संग्रहालय का किया दौरा

इंदौर ।महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रदेश की केबिनेट की प्रस्तावित इंदौर यात्रा के दृष्टिगत, संबंधित कार्यक्रम स्थलों का अंतिम निरीक्षण प्रारंभ कर दिया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा सम्पूर्ण केबिनेट इंदौर स्थित प्राणी संग्रहालय का भी भ्रमण करेंगे। महापौर भार्गव ने एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर पहाड़िया प्राणी संग्रहालय के प्रभारी डॉ उत्तम यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर प्राणी संग्रहालय की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने बताया कि “मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का वन्यजीवों के प्रति प्रेम सर्वविदित है और वे सदैव इनके संरक्षण को लेकर संवेदनशील रहे हैं। इसी भावना के अंतर्गत वे कल सम्पूर्ण केबिनेट के साथ प्राणी संग्रहालय का भ्रमण करेंगे। महापौर  ने यह भी जानकारी दी कि मुख्यमंत्री श्री यादव इंदौर के वन्यजीव प्रेमियों के लिए विशेष रूप से ‘किंग कोबरा’ को संग्रहालय में लाने की सौगात देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “महापौर होने के नाते मैं इस पहल का अभिनंदन करता हूँ। यह इंदौरवासियों के लिए गर्व का विषय है। भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए महापौर ने यह भी बताया कि प्राणी संग्रहालय में आगामी समय में 14-डी थिएटर एवं फिश एक्वेरियम की भी शुरुआत की जाएगी, जिससे यहाँ आने वाले लाखों पर्यटकों को और भी रोचक अनुभव प्राप्त होगा।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!