Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Karnal Police Encounter: करनाल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सूरज हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोविंदा गोली लगने से घायल

17

करनाल: जिले के गांव गोंदर में हुए चर्चित सूरज हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सीआईए-2 टीम और तीसरे आरोपी गोविंदा के बीच घरौंडा क्षेत्र के फुरलक-उपली रोड पर मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी की टांग में गोली लगने के बाद उसे काबू कर लिया गया. घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

पुलिस पर फायरिंग, जवाब में एक्शन: जानकारी के अनुसार, गोविंदा बाइक पर सवार था. पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो वह नहीं रुका और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. इस दौरान एक गोली पुलिस की गाड़ी के शीशे पर लगी. गनीमत रही कि सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर किया, जिससे आरोपी की टांग में गोली लगी और वह पकड़ा गया.

मौके से हथियार और बाइक बरामद: मुठभेड़ के बाद एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने मौके से आरोपी की बाइक और एक देसी पिस्टल भी बरामद की है, जो इस मामले में अहम सबूत माने जा रहे हैं.

18 अप्रैल को हुई थी सनसनीखेज हत्या: गौरतलब है कि 18 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे गांव गोंदर में सूरज राणा पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं. इस हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. वारदात के बाद हमलावर बाइक पर फरार हो गए थे, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी.

लगातार कार्रवाई से खुलती गई परतें: इस हत्याकांड में पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. कुलदीप को 20 से 23 अप्रैल तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद अहम सुराग मिले और राहुल को गिरफ्तार किया गया. अब तीसरे आरोपी गोविंदा के पकड़े जाने से केस की कड़ियां और मजबूत हो गई हैं.

जांच जारी, और खुलासों की उम्मीद: पुलिस के अनुसार, गोविंदा से पूछताछ के बाद इस हत्याकांड से जुड़े और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!