Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
PM Modi Sikkim Visit: सिक्किम के 50 साल पूरे होने पर पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ₹4000 करोड़ के प्रोजेक... SCO Meeting 2026: बिश्केक में SCO की बैठक में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, क्षेत्रीय सुरक्ष... Firozabad Crime News: फिरोजाबाद में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, तमंचा सटाकर युवक से छीने पैसे, जांच में... Maharashtra MLC Election: शिंदे की शिवसेना में मचा घमासान, नीलम गोरे और बच्चू कडू की उम्मीदवारी पर व... Free Petrol Offer: फ्री पेट्रोल पाने के लिए लगी वाहनों की लंबी लाइन, पंप मालिक के एक फैसले से खिले च... UP Crime Update: हापुड़ में आग का कहर! 70 झुग्गियां और 2 फैक्ट्रियां जलकर स्वाह, मची भारी अफरा-तफरी Positive News: घर आई नन्हीं परी तो पिता ने डॉक्टरों के लिए किया कुछ ऐसा, देखकर पूरा अस्पताल हो गया भ... Dehradun Weather Update: देहरादून में गर्मी ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड, रेड अलर्ट जारी; जानें कब मिल... Madhya Pradesh Crime: रीवा में चोरी का अनोखा तरीका, अंडरवियर में छिपाए ब्रांडेड कपड़े, सीसीटीवी में ... Ghazipur News: पीड़ित परिवार से मिलने कल गाजीपुर जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, अखिलेश यादव देंगे ₹5 ला...

Sirsa Crime News: सिरसा में युवक की बेरहमी से हत्या, पहले कुल्हाड़ी से हमला फिर ऊपर चढ़ाई कार; मची सनसनी

2

सिरसा: आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है. हमले के बाद युवक पर कार भी चढाई गई. इसके बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिरसा के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगामी कार्रवाई भी शुरू कर दी है.

दो से तीन बार गाड़ी को घुमा-घुमाकर मारी टक्कर: दरअसल एक युवक द्वारा गाड़ी तेज भगाने से टोकने पर काफी विवाद हो गया. आरोप है कि गाड़ी सवार युवक तैश में आ गए और युवक को टक्कर मारनी शुरू कर दी. करीब दो से तीन बार गाड़ी को घुमा-घुमाकर टक्कर मारी गई. इसके दौरान युवक के सिर पर गहरी चोटें लगी और उसकी मौत हो गई. युवक की मां व उसके भाई बाल-बाल बच गए.

अस्पताल ले जाने ते दौरान भी किया हमलाः यही नहीं जब परिवार वाले युवक को घायलवस्था में उसे बाइक पर अस्पताल ला रहे थे, तो गाड़ी सवार युवकों ने रास्ते में घेर लिया और फिर से हमला करने की कोशिश की. आखिर बाइक सवार युवकों ने घायल को छोड़कर भागकर अपनी जान बचाई, तब तक युवक की मौत हो गई थी. इसके बाद नंबरदार और पुलिस की टीम युवक को लेकर सिविल अस्पताल में पहुंची, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

तीन बच्चों के पिता थे सोनू खाजाखेड़ा: जानकारी के अनुसार, यह मामला शहर से कुछ दूरी पर स्थित खाजाखेड़ा की है और रविवार रात्रि की घटना है. मृतक की पहचान 35 वर्षीय सोनू खाजाखेड़ा के रूप में हुई है और वह तीन बच्चों का पिता था. गाड़ी के कुछ क्षतिग्रस्त हिस्से भी टूटे पड़े मिले हैं. सोनू आरा मशीन पर मजदूरी का काम करता था. उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी और दो बेटे. उसका भाई पवन और मां मूर्ति परिवार में हैं. उसकी पत्नी पहले से उसे छोड़कर कहीं चली गई, तब से वह बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था.

मृतक की मां का बयान : परिवार से मृतक युवक की मां मूर्ति ने बताया कि “वह रात्रि को अपने घर के बाहर चारपाई पर बैठे हुए थे. अक्सर रात को खाना खाने के बाद घर के बाहर बैठ जाते हैं. उस वक्त एक गाड़ी वाला सड़क पर घर के बाहर तेज गति में चला रहा था और कई चक्कर काटे. गाड़ी में चार-पांच युवक सवार थे. उनको बेटे सोनू ने टोक दिया और कहा, यहां घर है, इतनी स्पीड में गाड़ी मत चलाओ.इस पर वे तैश में आ गए और कुछ देर बाद उनके साथ बाकी लोग भी बाइक पर पहुंच गए. गाड़ी सवार युवकों ने सोनू को दो से तीन बार टक्कर मारी. सोनू को सिर और हाथ-पांव पर काफी चोटें लगी, जिससे उसकी मौत हो गई. इस दौरान वह और उसका पोता बच गए और उसका दूसरा बेटा पवन बाल-बाल बच गया. उन्होंने पवन को भी डंडे से पीटा, जिससे मुंह पर चोट लग गई”.

क्या बोले नंबरदार : नंबरदार बलवंत सिंह ने बताया, “इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी. पुलिस ने पहले अस्पताल पहुंचने की बात और कहा, घायल को लेकर जाओ, पुलिस आ रही है. ऐसे में कोई एंबुलेंस मिली नहीं तो पड़ोस के दो लड़कों को बाइक देकर सोनू को बेहाश अवस्था में अस्पताल पहुंचाने को भेजा था. रास्ते में उनका पीछा किया और हमला करने की कोशिश की. उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई.”

पुलिस के साथ डेडबॉडी लेकर आए: नंबरदार ने बताया, “सूचना के बाद सब्जी मंडी पुलिस के साथ वह डबवाली रोड गए और एंबुलेंस से शव को लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचे. लगभग आरोपी जेजे कॉलोनी के रहने वाले बताये जा रहे हैं. इनमें से एक लड़का, जिस पर पहले से कई मुकदमे दर्ज है. रात को वह भी आया था और पहले सोनू पर सीधी गाड़ी से कुचलने की कोशिश की और बाद में बैक गाड़ी लेकर आया. करीब आधे घंटे तक गाड़ी को वे इधर-उधर भगाते रहे.”

पुलिस का पक्षः पुलिस का कहना है कि “सोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में भेज दिया है जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है. मृतक के परिजनों के बयान के आधार आगामी कार्रवाई की जाएगी.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!