Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Road Accident: बेटी की शादी के बाद लौटते समय दर्दनाक हादसा, मां-बाप और बेटे की मौत से परिवार उजड़ा Banswara Road Accident: बांसवाड़ा में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, 2 सगे भाइयों सहित तीन की मौत, इलाके ... Punjab News: मुख्यमंत्री सेहत योजना ने नवजात बच्ची को दी नई जिंदगी, सरकारी अस्पताल में हुआ मुफ्त इला... Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र 28 अप्रैल को, विजेंद्र गुप्ता ने सत्र को लेकर कही ये ब... भीषण सड़क हादसा: तीन गाड़ियों की आपस में जोरदार भिड़ंत, हादसे में कई लोग जख्मी, अस्पताल में भर्ती Rupnagar Weather: रूपनगर में गर्मी का प्रचंड प्रहार, पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, लू का अलर्ट Moga News: मोगा में पति की हैवानियत, पत्नी के सिर पर हथौड़े से किया हमला, आरोपी फरार Punjab Crime: संदिग्ध परिस्थितियों में 2 बच्चों की मां की मौत, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गं... Punjab News: पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन का संघर्ष का ऐलान, संगरूर में होगा बड़ा रोष मा... Astrology Fraud: ज्योतिष के नाम पर परिवार से बड़ी ठगी, धोखाधड़ी का तरीका जान रह जाएंगे हैरान

Karnal News: करनाल में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश, 30 हजार में बेटा-बेटी बताने वाले आरोपी गिरफ्तार

40

करनाल : करनाल की मंगल कॉलोनी पार्ट टू में उस समय हड़कंप मच गया जब पानीपत और करनाल स्वास्थ्य विभाग टीम की संयुक्त रेड मारी। इस दौरान भ्रूण लिंग जांच करने वाले व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जांच करते हुए काबू किय़ा है। पिछले लंबे समय में स्वास्थ्य विभाग पानीपत की टीम को शिकायत मिल रही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पानीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम के डॉ. ललित कुंडू ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पानीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम को काफी लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि करनाल मंगल कॉलोनी पार्ट टू में भ्रूण लिंग की जांच हो रही है। उसके बाद सिविल सर्जन पानीपत द्वारा एक टीम गठित की गई थी। आज हमने लिंग जांच करने वाले गिरोह को पकड़ा है। डॉक्टर ने बताया 30 हजार रुपए लेकर भ्रूण की जांच कर रहे थे।

डॉक्टर ने बताया हमने इस रेड से पहले एक फर्जी ग्राहक को तैयार किया था उसके बाद रेड पूरी की गई। मामले में आरोपी के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया पकड़े गए आरोपी का नाम फिलहाल कथित तौर पर संजय बताया जा रहा है, जो पिछले 7-8 महीनों से यहां रह रहा था। उन्होंने कहा हमें जो जानकारी प्राप्त हुई है पहले भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!