Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Banswara Road Accident: बांसवाड़ा में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, 2 सगे भाइयों सहित तीन की मौत, इलाके ... Punjab News: मुख्यमंत्री सेहत योजना ने नवजात बच्ची को दी नई जिंदगी, सरकारी अस्पताल में हुआ मुफ्त इला... Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र 28 अप्रैल को, विजेंद्र गुप्ता ने सत्र को लेकर कही ये ब... भीषण सड़क हादसा: तीन गाड़ियों की आपस में जोरदार भिड़ंत, हादसे में कई लोग जख्मी, अस्पताल में भर्ती Rupnagar Weather: रूपनगर में गर्मी का प्रचंड प्रहार, पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, लू का अलर्ट Moga News: मोगा में पति की हैवानियत, पत्नी के सिर पर हथौड़े से किया हमला, आरोपी फरार Punjab Crime: संदिग्ध परिस्थितियों में 2 बच्चों की मां की मौत, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गं... Punjab News: पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन का संघर्ष का ऐलान, संगरूर में होगा बड़ा रोष मा... Astrology Fraud: ज्योतिष के नाम पर परिवार से बड़ी ठगी, धोखाधड़ी का तरीका जान रह जाएंगे हैरान Punjab Crime: गन पॉइंट पर छीनी गई इनोवा गाड़ी पुलिस ने की बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Khel Chintan Shivir: खेल चिंतन शिविर में गौरव गौतम ने किया हरियाणा का प्रतिनिधित्व, देशभर के खेल मंत्रियों ने किया मंथन

1

चंडीगढ़: खेल मंत्रालय, केंद्र सरकार द्वारा खेलों पर आधारित तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन कश्मीर घाटी के श्रीनगर में किया गया जहाँ देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्री और अधिकारी शामिल हुए। यह शिविर केंद्रीय खेल मंत्री श्री मनसुख मांडवीय और राज्य मंत्री रक्षा खड़के की अध्यक्षता में खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित किया गया।

हरियाणा प्रदेश की और से प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मामलों के मंत्री गौरव गौतम ने हरियाणा सरकार का प्रतिनिधित्व किया जिसमे उन्होंने “Clean and Safe Sports” विषय पर सभी राज्यों के मंत्रियों और अधिकारियों को संबोधित किया। इस बाते में बताते हुए उन्होंने कहा कि देश की ढाई प्रतिशत आबादी का हरियाणा राज्य पचास फ़ीसद से अधिक पदक जीत रहा है इसके मुख्य कारण हमारे खिलाड़ियों की लगन और मेहनत के साथ साथ राज्य की खेल नीतियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। क्लीन स्पोर्ट्स के लिए हरियाणा का खिलाड़ी सदा जागरूक रहा है।

हमारा सदेव से ही “देशां म देश हरियाणा जित दूध दही का खाना” सलोगन रहा है। हमारा खिलाड़ी हमेशा ड्रग और नशे से दूर और समाज में स्वस्थ जीवन का प्रयाय रहा है। परंतु इस विषय पर उन्होंने सभी राज्यों के प्रतिनिधियों को दस से बारह वर्ष की आयु से ही खिलाड़ियों को डोप के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया की खेलों के सभी स्टेकहोल्डर को मिल कर खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थ सप्लाई करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसने की जरूरत है।

हरियाणा की ओलंपिक के लिए तैयारियों के बारे में बताते हुए का खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा मिशन ओलंपिक-2036: विजयीभव: के रूप में देश की पहली दस वर्षीय स्कीम लेकर आ रहा है जिसमें हरियाणा के एक हजार से ज़्यादा खिलाड़ी ओलंपिक के लिए तैयार होंगे जिनमें से हरियाणा साल 2036 में कम से कम 36 पदक जीत कर देश की झोली में डालेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!