Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court on Fake News: 'व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की जानकारी स्वीकार नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी ... Delhi Mayor Election 2026: बीजेपी ने प्रवेश वाही को बनाया मेयर उम्मीदवार, AAP के चुनाव न लड़ने से जी... West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान भयंकर हिंसा, TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों क... Supreme Court on I-PAC Raid: 'इससे राष्ट्रपति शासन की स्थिति पैदा हो सकती है', आई-पैक रेड मामले पर S... West Bengal Elections: 'झालमुड़ी मैंने खाई, झटका TMC को लगा', वोटिंग के बीच बंगाल में बोले PM मोदी; ... Bengaluru: आईफोन फैक्ट्री के टॉयलेट में लड़की बनी मां, बच्चे को जन्म देते ही रेता गला; रोंगटे खड़े क... पटना में गजब का फ्रॉड! रसगुल्ला खिलाकर हड़प ली करोड़ों की जमीन, न्याय की गुहार लेकर डिप्टी CM सम्राट... पति के दोस्त संग रचाई शादी, फिर WhatsApp स्टेटस लगाकर किया ऐलान; देखकर पति के उड़े होश, 2 साल पहले ह... शादी में खूनी खेल! नेग में मांगे ₹11000, दूल्हे के पिता ने मना किया तो किन्नरों ने चला दी गोलियां; प... Nashik TCS News: नासिक टीसीएस में महिला कर्मचारी का उत्पीड़न, धर्मांतरण के दबाव और टॉर्चर पर पीड़िता...

कलेजा चीर देने वाली वारदात: पिता का इलाज कराने जर्मनी से करनाल आया इकलौता बेटा, भयानक हादसे में हुई दर्दनाक मौत

3

करनाल : करनाल जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां कैंटर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक कुछ महीने पहले ही अपने बीमार पिता का इलाज कराने विदेश से लौटा था। युवक इकलौता बेटा था। वहीं इस हादसे ने एक पिता से उसके बुढ़ापे का सहारा छीन लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले में दादुपुर के पास की है। मृतक युवक की पहचान टिकरी गांव निवासी 24 वर्षीय अमन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमन जरुरी काम के लिए करनाल गया था। काम निपटाकर वह वापिस घर जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार केंटर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमन की जान चली गई।

बताया जा रहा है कि अमन अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी माता का पहले ही निधन हो चुका है। वह बीमार पिता का इलाज कराने 2-3 महीने पहले जर्मनी से भारत लौटा था। हादसे की सूचना मिलते ही तरावड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इकलौते बेटे की मौत से पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!