Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Nayab Singh Saini vs Rahul Gandhi: सैन्य अभियानों को ‘मैजिक शो’ बताने पर भड़के CM नायब सैनी, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

16

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयानों पर तीखा हमला बोला है। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी द्वारा सैन्य अभियानों की तुलना ‘मैजिक शो’ से करने पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे सशस्त्र बलों के पराक्रम का अपमान करार दिया।

नायब सिंह सैनी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि बालाकोट एयरस्ट्राइक और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों को राहुल गांधी द्वारा ‘मैजिक शो’ कहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी न केवल भारतीय सेना के साहस को कमतर आंकती है, बल्कि उन सैनिकों का भी अपमान है जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाली।

PunjabKesari

सत्ता के लिए राष्ट्रीय सम्मान से समझौता
कांग्रेस की राजनीति पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बार-बार कांग्रेस की राजनीति यह दर्शाती है कि सत्ता के लिए वह राष्ट्रीय सम्मान के मुद्दों पर भी समझौता कर सकते हैं। सैनी ने आगे कहा कि संसद के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों और मर्यादाओं के पूरी तरह खिलाफ है।

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश की भावनाओं और सेना के सम्मान को ध्यान में रखते हुए राहुल गांधी को अपने इस विवादित बयान पर तुरंत खेद प्रकट करना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!