Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी! सांसदों को मिली संविधान संशोधन बिल की कॉपी, जानें क्या है परिसीमन ... Bengal Election: बंगाल चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी- भारत में जन्मे हर व्यक्ति को वोट का अध... Bengal Election 2026: रायगंज, मालदा और मुर्शिदाबाद में आज राहुल गांधी की हुंकार; जानें कांग्रेस के इ... Mumbai Drugs Case: मुंबई में कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज से 2 MBA छात्रों की मौत, पुलिस ने 6 तस्... Noida News: 'ढाई-तीन हजार में कैसे चले घर?' नोएडा में सड़कों पर उतरीं हजारों मेड्स, न्यूनतम वेतन को ... Delhi-Dehradun Expressway vs Old Route: मेरठ, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद वालों के लिए कौन सा रास्ता बेह... Kolkata: कोलकाता के डॉक्टर का 'जय श्री राम' कहने पर डिस्काउंट, बंगाली डॉक्टर के फैसले पर बंगाल में र... Bhopal News: भोपाल में 4100 पेड़ कटे पर पौधारोपण का डेटा गायब, भड़का NGT; सरकार से मांगा पिछले 5 साल... Delhi Flood Control: यमुना की बाढ़ से अब सुरक्षित होगी दिल्ली, सरकार बनाएगी 4.72 KM लंबी 'फ्लड प्रोट... Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले- 'अब नई सरकार काम देखेगी, ...

Real Estate Fraud: फ्लैट दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 महिलाओं समेत 3 जालसाजों पर केस दर्ज; जांच शुरू

4

नवांशहर : चंडीगढ़ स्थित फ्लैट का बयाना लेने के बावजूद रजिस्ट्री न करवा कर 14.10 लाख की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 3 व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में अशोक कुमार पुत्र अनंत राम निवासी गांव सियाना ने बताया कि उसने अपने एक दोस्त नवीन कुमार के साथ मिल कर चंडीगढ़ स्थित एक फ्लैट का सौदा फ्लैट के मालिक नीलम गोगना पत्नी लेट जजनी गोगना, गौतम गोगना पुत्र अश्वनी गोगना तथा किरण गोगना पत्नी अश्वनी गोगना के साथ 24 लाख रुपए में किया था।

उसने बताया कि उक्त फ्लैट के मालिकों को 14.10 लाख रुपए पेशगी दी थी। उक्त फ्लैट के मालिक जो विदेश में रहते ने उनकी रजिस्टरी करवाने के लिए इंडिया आना था रजिस्टरी करवाने नहीं आए। उसने बताया कि 8 वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्होंने न तो फ्लैट की रजिस्ट्री करवाई तथा न ही उनके पैसे वापिस कर रहे है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में उसने आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई करने तथा उनकी राशि वापिस करवाने की मांग की है।

उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी. स्तर के अधिकारी की ओर से करने के उपरान्त दी नतीजा रिपोर्ट के आधार पर थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने नीलम गोगना पत्नी जजनी कुमार, गौतम गोगना पुत्र अशवी गोगना तथा किरन गोगना के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!