Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

नूंह कंज्यूमर कोर्ट में ‘घूसकांड’ का आरोप! बार एसोसिएशन ने खोला मोर्चा; न्याय की कुर्सी पर सवाल

19

नूंह: नूंह जिले में कंज्यूमर कोर्ट के एक अधिकारी पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिससे न्यायिक व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। नूंह जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कंज्यूमर कोर्ट पहुंचकर इस मामले को जोर-शोर से उठाया और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान ताहिर हुसैन रुपड़िया और मकसूद अहमद एडवोकेट ने कंज्यूमर कोर्ट के ऑफिसर बलजीत सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक मामले में 3 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता मकसूद अहमद ने बताया कि यह कोई एक मामला नहीं है, बल्कि अधिकारी द्वारा हर केस में करीब 10 प्रतिशत तक रिश्वत लेने का आरोप है।

रिश्वत न दी तो केस को रद्द कर दिया गया

मकसूद अहमद के अनुसार, जब उन्होंने रिश्वत देने से इनकार किया, तो उनके केस को रद्द कर दिया गया। उन्होंने इसे न्याय के साथ अन्याय करार देते हुए कहा कि इस तरह की कार्यशैली से आम आदमी का भरोसा न्याय प्रणाली से उठ सकता है। वहीं, ताहिर हुसैन रुपड़िया ने कहा कि कंज्यूमर कोर्ट की स्थापना आम जनता को सस्ता और त्वरित न्याय देने के उद्देश्य से की गई थी, लेकिन अगर यहां भी भ्रष्टाचार पनप रहा है तो यह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की शिकायतें लंबे समय से सामने आ रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!