Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Delhi News: दिल्ली में बकरीद पर गाय, बछड़े और ऊंट की कुर्बानी पर पूर्ण प्रतिबंध; मंत्री कपिल मिश्रा ... Muzaffarpur: थाने में चल रही थी शादी की पंचायत, पिता ने किया इनकार तो ट्रक के आगे कूदा प्रेमी; मची अ... Maharashtra News: महाराष्ट्र में गौ तस्करी करने वालों पर लगेगा 'मकोका'; गृह विभाग ने जारी किए बेहद स... Palamu News: पलामू में एकजुटता की मिसाल! ग्रामीणों ने मिलकर कराई अनाथ बेटी की शादी, पर्यावरणविद ने उ... Hazaribagh BJP Rift: हजारीबाग में सांसद बनाम विधायक; प्रदीप प्रसाद ने मनीष जायसवाल को दी 'धृतराष्ट्र... Ludhiana Theft Case: लुधियाना में चोरों का तांडव; दुगरी रोड पर एक ही रात में दो दुकानों के ताले टूटे... Ludhiana Factory Accident: लुधियाना में बड़ा हादसा; निर्माणाधीन फैक्ट्री में हाई वोल्टेज करंट की चपे... Pathankot Spy Arrest: पठानकोट में देश विरोधी बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश; पाकिस्तान को नेशनल हाईवे की ल... Punjab Weather: पंजाब में जेठ की तपती गर्मी के बीच तड़के हुई बारिश; 46 डिग्री पारे से मिली बड़ी राहत Gurdaspur Bus Accident: गुरदासपुर में अमृतसर-जम्मू टूरिस्ट बस पलटी; 2 यात्रियों की मौत, कई गाड़ियां ...

Ranchi LPG Crisis: राजधानी में रसोई गैस के लिए हाहाकार! एजेंसी के बाहर प्रदर्शन और सड़क जाम; प्रशासन अलर्ट

0 9

रांची:राजधानी रांची में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत लगातार जारी है. बुकिंग के बाद भी लोगों को समय पर एलपीजी नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. हालात इतने बिगड़ गए हैं कि अब लोग घरों से निकलकर सड़कों पर उतरने लगे हैं.

सिलेंडर के साथ सड़कों पर उतरे लोग

इस कड़ी में शुक्रवार को रांची के चुटिया इलाके में उस वक्त स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब तय समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया और विरोध स्वरूप सिलेंडर को सड़क पर ही रख दिया. घंटों मशक्कत के बाद प्रशासन ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया.

लगातार बढ़ रहा है बैकलॉग

एलपीजी संकट की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रांची में हर रोज करीब 4000 सिलेंडर की कमी हो रही है. वर्तमान में करीब 76 हजार उपभोक्ताओं की बुकिंग लंबित है, जिसमें लगभग 65 हजार इंडेन गैस उपभोक्ता शामिल हैं. महज 10 दिन पहले यह आंकड़ा 65 हजार था, लेकिन अब रोजाना 8 से 10 हजार नई बुकिंग जुड़ने से स्थिति और बिगड़ती जा रही है.

नहीं मिल रहा है सिलेंडर

गैस एजेंसियों के अनुसार, खाड़ी क्षेत्र में जारी युद्ध के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है. पहले जिन एजेंसियों को रोजाना 650 सिलेंडर मिलते थे, अब उन्हें करीब 500 सिलेंडर ही मिल रहे हैं. शहर में करीब 38 गैस एजेंसियां हैं, जिनमें से कई के पास 4 से 5 दिनों तक सप्लाई नहीं पहुंच रही है, जबकि कुछ को दो दिन में एक बार ही गैस सिलेंडर मिल रहा है.

DAC नंबर मिलने के बाद भी परेशानी

स्थिति यह है कि उपभोक्ताओं को पहले 20-25 दिन तक इंतजार करना पड़ता है और बुकिंग के बाद भी 15 से 17 दिनों में डिलीवरी मिल रही है. माधुरी गैस एजेंसी के संजीव कुमार के मुताबिक, सप्लाई बढ़ने के बाद ही बैकलॉग खत्म हो पाएगा. वहीं, शांतनु गैस एजेंसी के सेतु तिवारी का कहना है कि जितनी डिलीवरी हो रही है, उतनी ही नई बुकिंग भी आ रही है, जिससे दबाव बना हुआ है.

निर्धारित समय पर भी नहीं दिए जा रहे हैं सिलेंडर

उपभोक्ताओं की परेशानी भी लगातार बढ़ रही है. चुटिया के राजेश कुमार ने बताया कि 20 दिन पहले बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिला. वहीं लालपुर के जितेंद्र कुमार और किशोरगंज की ए. तिवारी ने भी इसी तरह की शिकायतें की हैं.

सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी की बात आ रही है सामने

इस बीच आईओसीएल के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण DAC नंबर मिलने में भी दिक्कत आ रही है. वहीं, कुछ एजेंसियों पर डीएसी नंबर सही तरीके से दर्ज नहीं करने का आरोप भी लग रहा है, जिससे एलपीजी वितरण व्यवस्था और बिगड़ रही है. रांची में गैस संकट अब गंभीर रूप ले चुका है, जिसका असर सीधे आम लोगों की रसोई और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है.

सिलेंडर की सप्लाई हुई प्रभावित

ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर संघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा कि कुछ लोग एलपीजी संकट को लेकर अफवाह फैला रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि वास्तविक समस्या आपूर्ति में कमी और बढ़ती मांग के बीच संतुलन बिगड़ने की है. खाड़ी क्षेत्र में तनाव के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे बैकलॉग बढ़ा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्थिति को सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!