Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

MP Govt Jobs Update: आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! पोर्टल के जरिए एमपी सरकार रखेगी वेतन और पीएफ पर नजर

0 50

भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से ली जाने वाली सेवाओं में अब पारदर्शिता और जवाबदेही तय होने जा रही है। राज्य सरकार के वित्त विभाग ने आउटसोर्सिंग एजेंसियों के नियोजन, अनुबंध प्रबंधन और प्रशासनिक नियंत्रण को सुदृढ़ करने के लिए ”आरओएएमएस” (रिसोर्स आउटसोर्सिंग एजेंसी मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल को अनिवार्य कर दिया है।

1 अप्रैल 2026 से नई व्यवस्था लागू

अब एक अप्रैल 2026 से विभागों द्वारा किए जाने वाले सभी नए आउटसोर्सिंग अनुबंधों और कार्य आदेशों की प्रविष्टि केवल इसी पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आउटसोर्सिंग के माध्यम से उपलब्ध कराए गए संसाधनों के प्रबंधन में एकरूपता लाने के लिए यह डिजिटल प्लेटफार्म विकसित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!