Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

Electricity Team Attacked Gwalior: ग्वालियर में बिजली बिल वसूली के दौरान बवाल, सरकारी कर्मचारियों से धक्का-मुक्की और पत्थरबाजी

0 33

ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के रामाजी का पुरा में बिजली कनेक्शन काटने पहुंची बिजली कंपनी की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। घटना के दौरान इलाके में हंगामा मच गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

पथराव होते ही कर्मचारी भागे

पथराव शुरू होते ही बिजली कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारी मौके से भाग निकले। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया और टीम को अपनी जान बचाकर निकलना पड़ा।

कर्मचारी से धक्का-मुक्की

घटना के दौरान सूरज रजक नामक कर्मचारी के साथ आदिल खान ने धक्का-मुक्की की, जिससे उसे चोट आई। मौके पर मौजूद जेई प्रदीप सिंह भदौरिया ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ शांत नहीं हुई।

थाने में शिकायत दर्ज

घटना के बाद कर्मचारी सूरज ने बहोड़ापुर थाने में आदिल खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!