Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Dhar Cooperative Society Scam: धार में सहकारी समिति में 86 लाख का गबन, जांच में खुलासा लेकिन जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं

0 133

 भोपाल। मध्य प्रदेश में सहकारी संस्थाएं भ्रष्टाचार और गबन के लिए पहले से बदनाम हैं। अब धार जिले की तिरला स्थित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित में 86 लाख रुपये का गबन सामने आया है। दरअसल, तिरला की सहकारी समिति कम्प्यूटरीकृत होने के बाद जमा राशि में 86 लाख रुपये कम पाए गए। जाँच और कार्रवाई के डर से समिति के प्रभारी प्रबंधक अशोक पाटीदार ने आत्मरक्षार्थ व जल्दबाजी में संस्था के बचत खाते एवं रसायनिक खाद-बीज के खाते में अलग-अलग तिथियों को 86 लाख रुपये की राशि जमा कर दी।

लेकिन किसानों से वसूली की राशि लंबे समय से अपने पास रखने और बैंक में जमा न करने के कारण समिति को ब्याज की हानि भी हुई। इसकी प्रतिपूर्ति के लिए पाटीदार को नोटिस जारी किया था, लेकिन इस बीच पाटीदार की मौत हो गई। इस मामले में अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता भी पाई गई थी, उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन धार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के महाप्रबंधक केके रायकवार और जिला उप पंजीयक सहकारी संस्था धार वर्षा श्रीवास द्वारा नोटिस के अलावा किसी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!