Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

इंदौर में ब्रांडेड कंपनी पूमा कंपनी के बन रहे थे नकली शूज,एरोड्रम पुलिस ने सांवेर रोड स्थित महालक्ष्मी प्लास्टिक्स पर छापामार कार्रवाई करते हुए पकड़ा नकली जूतों का जखीरा

0 319

इंदौर के सांवेर रोड पर तैयार हो रहे थे ब्रांडेड कंपनी के शूज,एरोड्रम पुलिस ने दबोचा। जब्त किए 600 से ज्यादा जोड़ी पूमा कंपनी के जूते।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

एरोड्रम पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी के नकली जूते बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं। पूछताछ में पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी के 600 जोड़ी नकली पूमा कंपनी के शूज भी जब्त किए हैं। दरअसल एरोड्रम पुलिस को पूमा कंपनी जिम्मेदारों ने शिकायत की थी कि पूमा कंपनी के नकली जूते इंदौर सहित आसपास के शहरों में बेखौफ बेचे जा रहे हैं। जिसमें पूमा कंपनी का logo और नाम का उपयोग किया जा रहा हैं। जिसकी वजह से ग्राहकों का भरोसा तो पूमा कंपनी से उठ रहा हैं। साथ ही कंपनी और सरकार को भी आर्थिक नुकसान हो रहा हैं। लिहाजा एरोड्रम पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पुलिस टीम को एक लोडिंग रिक्शा के मार्फत उक्त नकली शूज को ठिकाने लगाने की बात सामने आई। उक्त सूचना पर एरोड्रम पुलिस ने उक्त लोडिंग रिक्शा को दबोच लिया। और उक्त लोडिंग से 300 जोड़ी नकली शूज भी जब्त कर लिए।

लोडिंग रिक्शा चालक की निशानदेही पर हुआ खुलासा।

एरोड्रम पुलिस ने लोडिंग रिक्शा चालक को दबोच लिया था। और जब उससे पूछताछ की गई तो। उसकी निशानदेही पर सांवेर रोड स्थित महालक्ष्मी प्लास्टिक्स फैक्ट्री से उक्त जूते ले जाने की जानकारी दी। लिहाजा लोडिंग रिक्शा चालक की निशानदेही पर जब एरोड्रम पुलिस ने सांवेर रोड स्थित महालक्ष्मी प्लास्टिक्स फैक्ट्री पर छापामार कार्यवाही की तो वहां बड़ी मात्रा में नकली पूमा कंपनी शूज पुलिस ने बरामद किए। फिलहाल पुलिस उक्त मामले फैक्ट्री संचालक से पूछताछ कर रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!