Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

नगर निगम का उद्यान विभाग निगमायुक्त के आदेशों की उड़ा रहा हवा,भंवरकुआ क्षेत्र जोनल 13 स्थित आदित्य नगर बग़ीचे की जमीन पर कब्जा,फेंकते है दिनरात कचरा,उद्यान अधिकारी यादव ने झाड़ा जिम्मेदारी से पल्ला

0 700

नगर निगम आयुक्त के आदेश,कालोनियों के बग़ीचे चिह्नित करते हुए उन्हें करे विकसित,इधर जोनल 13 के आदित्य नगर के सरकारी बग़ीचे पर हो रहा कब्ज़ा,फेंक रहे कचरा। उद्यान अधिकारी यादव का कहना दिखवाते है मामला।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

इंदौर नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने उद्यान अधिकारी शांतिलाल यादव सहित सभी जोनल कार्यालयों के उद्यान विभाग से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शहर की कालोनियों के सरकारी बग़ीचे और उद्यानों की जमीनों को चिह्नित करते हुए वहां से अतिक्रमण,अवैध कब्जा हटाते हुए ऐसे उद्यानों को विकसित करवाया जाए। लेकिन भंवरकुआ क्षेत्र जोनल 13 स्थित आदित्य नगर के सरकारी बग़ीचे पर क्षेत्र के ही सुरेन्द्र सिंह भाटिया सहित अन्य लोगों ने कब्जा जमा लिया हैं। आदित्य नगर के उक्त बग़ीचे की जमीन पर उक्त परिवार के सदस्य और अन्य लोग इन दिनों कचरा फेंक रहे हैं। लेकिन नगर निगम की और से कोई कार्यवाही करने वाला वहां पहुंचने को तैयार नहीं हैं। दरअसल उक्त आदित्य नगर बग़ीचे को विकसित करने के लिए इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और क्षेत्रीय विधायक मधु वर्मा भी उद्यान विभाग को विकसित करने के लिए पत्राचार कर चुके हैं। लेकिन निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव के निर्देशों के बावजूद भी उद्यान विभाग अधिकारी शांतिलाल यादव की नींद खुलने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके जवाब टालमटोल हैं। मानो उन्हें ही अपनी जिम्मेदारी का कोई भान नहीं हैं।

भाटिया परिवार ने जमाया कब्जा।

भंवरकुआ क्षेत्र जोनल 13 स्थित आदित्य नगर के उक्त बग़ीचे की जमीन पर पिछले लंबे समय से यही रहने वाले भाटिया परिवार ने एकतरफा कब्जा जमा लिया हैं। यहीं नहीं उक्त बग़ीचे की जमीन पर भाटिया परिवार घर से निकलने वाला पूरा कचरा फेंकता है। लेकिन इसके बावजूद भी उद्यान विभाग हो या फिर नगर निगम। इसके जिम्मेदारों की नींद तक खुलने को तैयार नहीं हैं।

हवा में उड़ाए निगमायुक्त के आदेश।

हम जिस आदित्य नगर बग़ीचे की बात कर रहे हैं। अगर उसे देखा जाए तो उद्यान विभाग,जोनल 13 के जिम्मेदार हो। सभी ने नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव के आदेशों की धज्जियां तो उड़ाई ही हैं। बल्कि निगमायुक्त के आदेशों को हवा में उड़ा दिया हैं।

जो पेड़ पौधे थे उन्हें भी कटवा दिए।

इधर क्षेत्र के ही अन्य रहवासी इस बात से भी खफा है कि नगर निगम के जिम्मेदार उक्त आदित्य नगर बग़ीचे मामले में कोई भी ठोस कार्यवाही करने से बच रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ बग़ीचे की जमीन पर कब्जा जमाए उक्त परिवार ने यहां पहले मौजूद हरे भरे पेड़ पौधों को ही कटवा दिया। लेकिन नगर निगम इंदौर के जिम्मेदारों ने कोई भी कार्यवाहीं नहीं की।

देखता हूं मुझे जानकारी नहीं।
इधर न्यूज विथ तड़का डॉट कॉम ने जब नगर निगम उद्यान अधिकारी शांतिलाल यादव से चर्चा की उन्हें निगम कमिश्नर के आदेशों का हवाला दिया गया तो उन्होंने अपनी जिम्मेदारी से ही पल्ला झाड़ लिया। दरअसल उद्यान अधिकारी शांतिलाल यादव का उक्त मामले में कहना था कि यह जिम्मेदारी जोनल 13 के जोनल अधिकारी की हैं। उनकी नहीं। यादव को जब मामला संज्ञान में लाते हुए कार्यवाही की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि वह मामला दिखवाते है लेकिन काम तो जोनल 13 के जोनल अधिकारी को ही करना है वह कुछ नहीं करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!