Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

नगर निगम रिमूवल अमला,वर्षों से हटाते अवैध कब्जे,ठेले गुमटियां और अवैध बाज़ार,लेकिन दूसरे दिन ही हो जाते दोबारा गुलजार,क्यों नहीं होता स्थाई उपचार,मिलीभगत की आती है बू

0 444

नगर निगम रिमूवल अमले की मुस्तैदी या मिलीभगत पार्ट एक 

वर्षों से हटा रहे, फिर लग रहे,ठेले,गुमटियां,अवैध बाज़ार,इंदौर नगर निगम रिमूवल अमले की ये दास्तां,आखिर वजह क्या? जो नहीं होता स्थाई उपचार,क्यों जारी है रिमूवल अमले और कब्जेधारियों का चूहे बिल्ली का खेल, आप ही सोचिए एक ही काम बार बार करने में अमले को क्यों आता मज़ा,या फिर बात कुछ और बस,,,,

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

इंदौर नगर निगम रिमूवल अमले की बात कि जाए तो वो वर्षों से शहर में सक्रिय हैं। रिमूवल अमले की मुस्तैदी वर्षों से जारी हैं। शहर का कोई स भी कोना ही क्यों न हो,रिमूवल अमले को अब वर्षों के अनुभवों के बाद यह ज्ञात है कि आखिरकार ठेले,गुमटी,और अवैध बाज़ार लगते कहां हैं। लेकिन फिर भी गुमटियां,अवैध बाज़ार,और ठेले ही क्यों न ही। नगर निगम रिमूवल अमला इन्हें हटाता तो हैं, लेकिन यह फिर ये लग जाते हैं। नगर निगम रिमूवल अमले और इन अवैध बाज़ार,कब्जाधारियों की आंख मिचौली जारी रहती हैं। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि ये बेवजह की अमला मेहनत क्यों करना चाहता हैं। जब वह वर्षों से उन्हें हटाता आ रहा है तो फिर दोबारा ऐसे ठेले, गुमटियां,और अवैध बाज़ार कैसे तान दिए जाते हैं। इधर अब यह सवाल भ् जोर पकड़ रहा है कि आखिर किसके इशारों पर ये ऐसे दोबारा इन्हें काबिज कर लेते हैं।

ये एरिया है मुख्य केंद्र

रिमूवल अमला वर्षों से जहां मेहनत कर रहा हैं। जिन्हें हमेशा हटाता रहता हैं। उनमें राजवाड़ा,सपना संगीता, टावर चौराहा अवैध वाहन बाजार,हरसिध्दि फूल मंडी, मुंह नाका से लाल बाग अवैध सब्जी मंडी,राजवाड़ा एरिया से लगे ओटले,गलियों में अवैध दुकानें,मेघदूत चाट चौपाटी,अन्नपूर्णा क्षेत्र, गोपुर चौराहा, स्कीम 140 की फुटपाथ पर दुकानें,कनाडिया रोड बंगाली ब्रिज की नीचे की अवैध दुकानें, सुखलिया इलेक्ट्रानिक कॉम्प्लेक्स स्थित सड़क पर फैले अवैध बाज़ार, जैसे कई और ऐसे उदाहरण हैं। जहां इंदौर नगर निगम का रिमूवल अमला कार्यवाही करता रहता हैं। कई बार तो इस रस्म अदायगी के दौरान अमले को मार तक खानी पड़ती हैं। लेकिन स्थिति जस की तस बनी रहती हैं।

राजवाड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में सक्रिय गिरोह,शामिल हर कोई!

दरअसल हम जिन क्षेत्रों की बात कर रहे है। वहां एक वसूली गिरोह सक्रिय है और काम कर रहा हैं। रिमूवल कार्यवाही के दौरान जिसकी दुकान, ठेले, गुमटियां या अवैध बाज़ार हटाने होते हैं। वह इस दौरान टारगेट हो जाता हैं। लेकिन इसके बाद ऐसे अवैध ठिए,अवैध कब्जे हमेशा कायम रहते हैं। जिसकी बकायदा प्रतिदिन के हिसाब से वसूली भी होती हैं। जिसमें जिम्मेदारों से लेकर कई ऐसे शख्स शामिल हैं। जिसका न्यूज विथ तड़का डॉट कॉम आगामी खबरों में सिलसिलेवार खुलासा करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!