Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

जूनी इंदौर एसीपी की तत्परता से पकड़ाया अजीबो गरीब बदमाश,जो सुनसान इलाकों में युवतियों को करता था बेड टच।

0 725

सुनसान इलाकों में युवतियों को बेड टच करने वाले भंवरकुआ पुलिस ने सिखाया सबक।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ाया बदमाश।

इंदौर।
सुनसान इलाकों में छात्राओं और अन्य युवतियों के साथ गलत हरकतें करने वाले बदमाश को भंवरकुआ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर धरदबोचा हैं। एसीपी विजय चौधरी ने बताया कि भंवरकुआ क्षेत्र में पुलिस को बार बार शिकायत मिल रही थी। छात्राओं और युवतियों के साथ एक अज्ञात युवक सुनसान इलाकों में छेड़छाड़ सहित अश्लील हरकतें कर रहा हैं। लिहाजा पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक संदेही पर पुलिस को शंका हुई और जब उक्त युवक की गतिविधियों पर नजर रखी गई तो वह छात्राओं के साथ बेड टच करते रंगेहाथों पकड़ा गया। एसीपी विजय चौधरी के मुताबिक पकड़ाया बदमाश हरिओम बिरला है जो कि गणेश नगर खंडवा रोड का निवासी हैं। इधर पकड़ाए बदमाश की पुलिस ने पूरी सेवा भी की हैं।

इधर त्योहारों को देखते हुए थाना जूनी इंदौर थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सहायक पुलिस आयुक्त जूनी इंदौर विजय चौधरी के नेतृत्व में रैपिड एक्शन फोर्स तथा इंदौर पुलिस के लगभग 150 जवानों एवं लगभग 10 दंगारोधी वाहनों के साथ, दिनांक 25.09.25 को 2 से 3 बजे तक गुलजार कॉलोनी, नूरी कॉलोनी नंदनवन, दयानंद नगर, श्यामनगर, विजय पैलेस कॉलोनी, ब्रुकबॉन्ड कॉलोनी, बद्रीबाग, नूरी कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट टी चौराहा एवं गुलजार चौराहे, मानिक बाग रोड क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। एवं उपद्रवी तत्वों को आवश्यक हिदायत दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!