Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड का बढ़ेगा राजनीतिक कद,मिल सकता हैं मंत्री पद, सीएम की गुड लिस्ट में शुमार चार नंबर विधायक।

0 991

मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड का बढ़ेगा कद,मिल सकता है मंत्री पद। सीएम की गुड लिस्ट में शुमार हैं चार नंबर विधायक।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर
शहर की चार नंबर विधानसभा क्षेत्र विधायक और पूर्व इंदौर मेयर मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड का अब राजनीतिक कद बढ़ने वाला हैं। दरअसल मध्यप्रदेश सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की खबरों के बीच यह जानकारी आ रही है कि मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड को मोहन सरकार अब मंत्री पद से नवाज सकती हैं। लिहाजा अब यह कहना गलत नहीं होगा कि मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड का कद बढ़ने वाला हैं। इधर बताया जा रहा है कि खुद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव भी मालिनी गौड के पक्ष में हैं। क्योंकि चार नंबर विधायक मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड उनकी गुड लिस्ट में शुमार हैं। जबकि इंदौर में हुए ट्रक हादसे के दौरान चार नंबर विधायक मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड ने जिस तरह से सक्रियता बताई उसके चलते भी सीएम डॉक्टर मोहन यादव मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड की कार्यशैली से काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

मिल सकता है बड़ा विभाग,अन्य मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल।

इधर भोपाल से जो उड़ती उड़ती खबरें आ रही हैं। उसके अनुसार चार नंबर विधायक मालिनी गौड को मोहन सरकार में अहम विभाग दिए जाने की भी बातें सामने आ रही हैं, जबकि मौजूदा मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल की प्रबल संभावनाए जताई जा रही हैं। जबकि इंदौर से ही एक मौजूदा मंत्री के विभाग को बदलने की अपेक्षा,अब इंदौर से एक नई महिला मंत्री मालिनी गौड हो सकती हैं। फिलहाल इन सभी सवालों के जवाब भविष्य के गर्भ में हैं। लेकिन भोपाल में जो राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर चल रहा हैं उसके अनुसार इंदौर चार से विधायक मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड का राजनीतिक कद मोहन सरकार बढ़ा सकती हैं।

वर्तमान हालत भी दे रहे संकेत।

फिलहाल जिस तरह से प्रदेशभर में खींचतान और कयासों का दौर चल रहा है, उसको देखते हुए जल्द ही मोहन सरकार अपने मंत्रिमंडल में विस्तार,फेरबदल और कुछ मौजूदा मंत्रियों को भाजपा संगठन में भेजने के मूड में हैं। हालांकि अभी इन कयासों को लेकर कोई भी पत्ते नहीं खोल रहा है। लेकिन राजनीतिक पंडित तो यही बता रहे है कि अब कुछ मंत्रियों को भाजपा संगठन की अहम जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!