Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

जनता खुद उठा रही बिगड़ैल यातायात व्यवस्था के खिलाफ आवाज़,शहर के चारोओर चरमराई व्यवस्था पर आमजन की पुलिस से गुहार। हेल्पलाइन नंबर मिल रही शिकायतें

0 519

जनता उठा रही जाम के खिलाफ आवाज़, यातायात व्यवस्थाओं को बिगाड़ने वालों पर पुलिस कर रही कार्यवाहीं।
23 शिकायतें,जो है बद्तर हालात की वजह।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

इंदौर में यातयात का कचूमर निकालने वालों को इंदौर पुलिस बिल्कुल भी बख्शने के मूड में नहीं हैं। लिहाजा अब पुलिस ने अपना हेल्पलाइन नंबर 7049107620 जारी किया हैं। ताकि पुलिसिया अमले को शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्थाओं की मूल वजह पता चल सके। लिहाजा अब पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर जनता भी पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर बिगड़ैल यातायात व्यवस्था के खिलाफ़ आवाज उठाएं। और पुलिस को भी उक्त हेल्पलाइन नंबर के मार्फत जनता का भरपूर प्रतिसाद मिल रहा हैं।

ये मिली शिकायतें।

जनता पुलिस की सुस्त कार्यशैली से लेकर व्यक्ति विशेष द्वारा जो नियमों का मखौल उड़ाया जा रहा हैं। वह शिकायतें भी हेल्पलाइन नंबर पर बता रही हैं। दरअसल जनता सिग्नल बंद होने से लेकर,जाम, गुमटियों की वजह से यातायात बाधित होने जैसी शिकायतें पुलिस को कर रही हैं। इधर तीन इमली से खुड़ैल मार्ग पर बिना परमिट चलने वाली ऑटो रिक्शा,मैजिक,और नशाखोरी करते हुए वाहन संचालन की जानकारी पुलिस को लगी। इसके अलावा डॉक्टर क्लिनिक के बाहर बेतरतीब खड़े वाहन,छावनी में लोडिंग रिक्शा की दहशत,जम जम दरगाह के पास नो पार्किंग में पार्किंग,देवास नाका पर भारी वाहनों की वजह से जाम,शहरी सीमा के प्लेटफार्म नंबर 6 पर ऑटो रिक्शाओं की भीड़,सियागंज में सड़क पर खड़े वाहन,नंदलाल पूरा सब्जी मंडी की अवैध पार्किंग,बंगाली चौराहा से स्कीम 140 की सर्विस रोड पर कब्जे और फिर जाम, इसके साथ ही निजी कारों की शिकायतें भी पुलिस को मिली हैं। जबकि LIG चौराहा पर कार डेकोर दुकानदार द्वारा सड़क पर कब्जे की शिकायत भी पुलिस के पास पहुंची। जबकि सयाजी होटल के पीछे बने निजी बस संचालकों की अवैध बस स्टैंड की शिकायत भी की गई हैं।

ये शिकायतें भी मिली।

खातीवाला टैंक रोड पर ऑटो डीलरो द्वारा सड़क पर खड़े किए वाहन। राजमोहल्ला अवैध ऑटो रिक्शा स्टैंड,नवलखा भंवरकुआ लेफ्ट टर्न,और मरीमाता लेफ्ट टर्न पर कब्जा और इसे साफ करने की बात भी आम जनता ने पुलिस तक पहुंचाई हैं।

त्वरित निराकरण।
इधर पुलिस को मिली जानकारी और शिकायतें के आधार पर पुलिस भी इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!