Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

मामला चंदन नगर के मार्गो के नामकरण का,अपर आयुक्त नरेंद्रनाथ पांडे पर बिफरें महापौर,मुख्यमंत्री तक पहुंची बात,पार्षद पर FIR के आदेश।

0 399

महापौर बिफरे अपर आयुक्त नरेंद्रनाथ पांडे पर,बिना एमआईसी अनुमति पांडे ने चंदन नगर में कर दिया था मार्गो का नामकरण।
मेयर की सख्त हिदायद सरकार विरोधी कार्य करने वाले अधिकारी बर्दाश्त नहीं।

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

नगर निगम यातयात के अपर आयुक्त नरेंद्र नाथ पांडे अपनी कार्यशैली की वजह से अब सरकार और खुद महापौर पुष्यमित्र भार्गव की रडार पर आ गए हैं। दरअसल वह इसलिए क्योंकि बिना MIC की अनुमति अपर आयुक्त नरेंद्रनाथ पांडे ने चंदन नगर के कांग्रेस पार्षद फातिमा रफीक खान के इशारों पर चंदन नगर की सड़कों का मनमाने तरीके से नामकरण तक कर दिया। इधर जब इस पूरे मामले की जानकारी खुद महापौर पुष्यमित्र भार्गव को लगी तो वह अपर आयुक्त नरेंद्रनाथ पांडे पर जमकर बिफर गए। क्योंकि बिना महापौर परिषद की अनुमति के अपर आयुक्त ने चंदन नगर में सड़कों का नामकरण करवा दिया था। जिसकी जानकारी खुद निगम कमिश्नर शिवम वर्मा तक को नहीं थी।

महापौर नाराज मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला

इधर कांग्रेस पार्षद फातिमा खान और अपर आयुक्त नरेंद्रनाथ पांडे द्वारा किए गए चंदन नगर के अलग अलग मार्गो के नामकरण को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस पार्षद पर FIR करवाने के निर्देश दिए हैं। जबकि अपर आयुक्त नरेंद्रनाथ पांडे की कार्यशैली से नाराज महापौर ने इस पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव तक पहुंचाई हैं। और अपर आयुक्त नरेंद्रनाथ पांडे पर सख्त कार्यवाही की मांग भी की हैं।

पार्षद को खुश करने के चक्कर में उलझे पांडे।

नगर निगम यातयात विभाग अपर आयुक्त नरेंद्रनाथ पांडे पर कांग्रेस पार्षद फातिमा रफीक खान से सांठगांठ करने की भी बातें सामने आ रही हैं। दरअसल बताया जा रहा है कि महापौर परिषद से खिलाफत करने के पीछे पांडे का मकसद कांग्रेस पार्षद को खुश करने से लेकर और भी कुछ हैं।

 

मेयर ने हटवाए नामकरण बोर्ड
जानकारी लगते ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने चंदन नगर में कांग्रेस पार्षद फातिमा रफीक खान द्वारा लगाए गए मनमाने तरीके से नामकरण बोर्ड को हटवा दिया हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!