Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के तीन साल,2050 का इंदौर भी मेयर के नवाचार,विश्वास और विकास को रखेगा याद।

0 404

मेयर पुष्यमित्र भार्गव का अलग ही अंदाज़,तीन साल हुए पूरे, 2050 इंदौर इन महापौर को रखेगा याद।नवाचार,विश्वास और विकास।

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

नगर निगम को लेकर पूर्व में हुए नगरीय निकाय चुनाव में जिस तरह से जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला और भाजपा प्रत्याशी पूर्व महाधिवक्ता अब महापौर पुष्यमित्र भार्गव के बीच में मित्र को चुना। दरअसल उस वक्त जनता के बीच कश्मकश की घड़ी थी,क्योंकि जरुर कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने जो जमावट की थी। उसके आगे पुष्यमित्र भार्गव काफी फीके नजर आ रहे थे। लेकिन मुझे याद हैं। मै खुद भी साक्षी था,इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आमने सामने कार्यक्रम से। वहां जिस तरह पुष्यमित्र भार्गव ने पत्रकार और जनता की अदालत में सामना किया था। उसके बाद मेयर साहब की छवि उभर कर आई थी। जनता ने मित्र पर भरोसा करना ज़रूरी समझा और परिणाम आ गए जो आज किसी से छुपे नहीं। खैर,अब बात की जाए। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के तीन वर्षीय कार्यकाल की तो उन्होंने जिस तरह से शुरुआती धीमे परफोर्मेंस के बावजूद अब जो नगर निगम को पिछले दो साल आठ महीने से रफ्तार दी हैं। वह काबिलेतारिफ हैं। क्योंकि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नवाचार,विश्वास,विकास और आत्मविश्वास पर ही काम किया हैं।

चलती गाड़ी को दौड़ा दिया

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपना कामकाज तीन वर्ष पूर्व अगस्त महीने से संभाला था। उस दौरान इंदौर नगर निगम की गाड़ी धकाने वालों की वजह से नगर निगम की गाड़ी दौड़ रही थी। और पुष्यमित्र भार्गव ने इस गाड़ी में यकीनन टॉप गियर डालने का ही कार्य और शैली रखी। लिहाजा नगर निगम इंदौर अब हर क्षेत्र में नए मुकाम छू रहा हैं।

स्वास्थ्य,शिक्षा,गुणवत्ता,रोजगार।

नए आयामों के मामलों में पुष्यमित्र भार्गव ने जो कार्य राज्य सरकार के भरपूर मिले समर्थन की वजह से और भी ज्यादा बेहतरीन किया हैं। जिससे आज नहीं यकीनन 2050 का इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को याद रखेगा। क्योंकि मित्र ने इंटर्नशिप,रोजगार उपलब्धि की दिशा में भी बेहतरीन और अलग ही तरीके की पहल की हैं। दरअसल वह इसलिए कि शहर के प्रथम नागरिक को जो करना चाहिए वह उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र नहीं होने के बावजूद भी किया हैं।

सोलर,सीसीटीवी,और नई नई तकनीक।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपने कार्यकाल के दौरान जिस तरह से अपनी कार्यशैली रखी हैं। उन्होंने जो लक्ष्य रखे हैं। वह शहर को अलग ही पहचान दिलाने में कामयाब साबित होती हैं। क्योंकि जनसहयोग से सीसीटीवी कैमरों से शहरभर को लेस कर रहे हैं। ताकि कोई भी अपराध और अपराधी इन तीसरी नज़र से कभी दूर न रहे। वर्तमान समय में सीसीटीवी कैमरों की मदद से ही हर गतिविधियों पर नजर रहेगी।

और अपराधी अपराध करने से दूर भागेगा। चुकी पुष्य मित्र भार्गव एक वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं। लिहाजा माननीय न्यायालय में भी फरियादी पक्ष को मेयर की यह मुहिम मददगार साबित होगी।

इसके अलावा मेयर ने सोलर सिस्टम को जिस तरह से शहर में लगवाना शुरू किया,अब शहरवासी भी उनके ही नवाचार की मदद से आत्मनिर्भर तक हो रहे हैं। इसके साथ ही आधुनिक फायर फाइटर सिस्टम,दवा छिड़काव ड्रोन मशीनें भी उनकी ही उपलब्धियों की सूची में शामिल होती हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!