Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

इंदौर,धूमधाम से मना 79 वां आज़ादी का जश्न,नगर निगम,IDA,भाजपा,कांग्रेस कार्यालय,जिला, हाइकोर्ट,प्रेस क्लब,मुख्य समारोह हुआ एपीटीसी ग्राउंड में।

0 285

आज़ादी की 79 सालगिरह,
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

 

कलेक्टर,IDA,नगर निगम,भाजपा कार्यालय, कांग्रेस कार्यालय,जिला कोर्ट,हाइकोर्ट,कमिश्नर कार्यालय,इंदौर प्रेस क्लब,और मुख्य समारोह एपीटीसी ग्राउंड में हुआ मुख्य समारोह।

 

इंदौर।

आज से 79 साल पहले देश को अंग्रेजों की गुलामी से आज़ादी मिली थी। इसके पूर्व इस आजादी के लिए हजारों शहीद अपनी जान की आहुति उक्त स्वतंत्रता संग्राम में दे चुके थे। लेकिन इसके बावजूद भी देश पीछे नहीं हटा न ही देशवासियों का हौसला कभी कम हुआ। भारत को आज़ादी मिले 79 साल बीतने को हैं। लेकिन देश अब आत्मनिर्भर बनते हुए। दिन प्रतिदिन प्रगति पथ पर अग्रसर। खैर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर इंदौर में हर घर तिरंगा था तो देशवासियों के मन में देश की आन बान और शान तिरंगे के प्रति सम्मान। लिहाजा आज़ादी का जश्न मनाने में कोई भी देशवासी पीछे नहीं रहा। इस अवसर पर प्रमुख चौराहों से लेकर सरकारी कार्यालयों सभी जगह ध्वजारोहण किया गया। देशवासियों ने देश में प्रति अपने सम्मान को इस दौरान व्यक्त भी किया।

कलेक्टर कार्यालय

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ के अवसर कर देशवासियों और शहरवासियों को शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने प्रशासनिक संकुल में इस अवसर पर ध्वजारोहण किया। यहां मौजूद कलेक्टर कार्यालय कर्मचारियों ने जय हिंद का उदघोष किया। और तिरंगे को सलामी भी दी।

इंदौर विकास प्राधिकरण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दीपक सिंह,सीईओ आर पी अहिरवार सहित पूरे IDA अमले ने स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय त्यौहार बड़े ही धूमधाम
से मनाया। इस अवसर पर संभाग आयुक्त और आईडीए अध्यक्ष दीपक सिंह सहित सीईओ ने ida परिसर में ध्वजारोहण किया। और अन्य उपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों ने तिरंगा लहराते ही जय हिंद, जय भारत माता की जय से माहौल देशभक्ति से सराबोर कर दिया। उक्त अवसर पर ida अध्यक्ष दीपक सिंह और सीईओ आर पी अहिरवार ने शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां दी। वहीं अब इन दोनों ही अधिकारियों ने संकल्प लिया शहर के विकास का।

नगर निगम में मना स्वतंत्रता दिवस
79 वीं वर्षगांठ के अवसर पर इंदौर नगर निगम परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि शहर के प्रथम नागरिक महापौर पुष्य मित्र भार्गव थे। इस अवसर पर निगमायुक्त शिवम वर्मा,MIC सदस्य राजेश उदावत,नंदकिशोर पहाड़िया,अभिषेक शर्मा,राजेंद्र राठौड़,सहित तमाम अपर आयुक्त,निगम अमला मौजूद थे। इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम परिसर में ध्वजारोहण किया।

भाजपा कार्यालय।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने जावरा कंपाउंड स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर भाजपा नेता और पदाधिकारी मौजूद थे।

कांग्रेस कार्यालय

कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर इस अवसर पर कांग्रेसी जिनमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चढ्ढा,जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव,देवेंद्र सिंह यादव,सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद थे। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चढ्ढा ने झंडा वंदन किया।

इंदौर प्रेस क्लब

स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ पर इंदौर प्रेस क्लब परिसर mg रोड पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी,उपाध्यक्ष दीपक कर्दम,प्रदीप जोशी,महासचिव हेमंत शर्मा,कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी,सचिव अभिषेक मिश्रा,कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण बरनाले,अभय तिवारी,राहुल वाविकर,प्रियंका पांडे,सहित अनेक पत्रकार साथी मौजूद रहे।

जिला कोर्ट
इंदौर जिला कोर्ट परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश ने ध्वजारोहण किया। उक्त अवसर पर जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष,सचिव सहित सैकड़ों अभिभाषक मौजूद रहे।

हाइकोर्ट

इंदौर हाइकोर्ट पर भी ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया,इस अवसर पर हाइकोर्ट के न्यायाधीश सहित अन्य न्यायाधीश हाइकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष रितेश ईनाणी,सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

मुख्य समारोह एपीटीसी ग्राउंड पर

शहर का स्वतंत्रता दिवस समारोह एपीटीसी ग्राउंड पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से इंदौर संभाग कमिश्नर दीपक सिंह,इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह,कलेक्टर आशीष सिंह, आईडीए सीईओ राम प्रकाश अहिरवार,निगम कमिश्नर शिवम वर्मा सहित अन्य विभाग प्रमुख अधिकारी,जनप्रतिनिधि,स्वतंत्रता सेनानियों सहित स्कूली बच्चे और आमजन मौजूद थे। इस अवसर पर पुलिस जवानों,NCC कैडेट, होमगार्ड,ने तिरंगे को सलामी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!