वाराणसी के बाद पूरे महाराष्ट्र में इंदौर का बजेगा डंका,मंत्री पंकजा मुंडे ने की महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मुलाक़ात।
वाराणसी के बाद अब पूरे महाराष्ट्र में बजेगा इंदौर का डंका। महाराष्ट्र के पर्यावरण से चिंतित मंत्री पंकज मुंडे इंदौर की सफाई,कचरा प्रबंधन,पर्यावरण नवाचारों की जानी व्यवस्थाएं।
अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

महाराष्ट्र सरकार में पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे इंदौर प्रवास थी। और इस दौरान उन्होंने शहर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव से मुलाकात करते हुए इंदौर की साफ सफाई,कचरा कलेक्शन,कचरा प्रबंधन,पर्यावरण हितैषी गतिविधियों की जानकारियां ली। ताकि अब महाराष्ट्र के कई शहर इंदौर की तर्ज पर आत्म निर्भर बन सके।

चुनाव के बाद इंदौर का दौरा
चर्चाओं में महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने महापौर पुष्य मित्र भार्गव से कहा कि आने वाले दिनों में महाराष्ट्र में नगरीय चुनाव हैं और जो भी जनप्रतिनिधि उक्त चुनाव में निर्वाचित होते हैं उन्हें महाराष्ट्र सरकार द्वारा इंदौर जरूर भेजेगा ताकि वह इंदौर में चल रहे नवाचारों की जानकारी हासिल कर सके।
कुछ भी हो इंदौर नगर निगम आत्म निर्भर तो बन गया हैं !
जैसा कि पूर्व में नगर निगम में जो देनदारियां रहती थी। उसके मुकाबले इंदौर नगर निगम की देनदारियों मे निरंतर कमी आती जा रही हैं।