मेडिकल इंडस्ट्री का नटवरलाल सुरेश भदौरिया
सीबीआई की दबिश के बाद खेल रहा अलग अलग दांवपेंच।
इंदौर।
व्यापम घोटाले में देशभर में चर्चित हुए इंडेक्स ग्रुप का कर्ता धर्ता सुरेश भदौरिया सीबीआई द्वारा मेडिकल कॉलेजों की मान्यता दिलाने की दलाली करने के मामले में अब दूसरी दफा देशभर में मशहूर हो गया हैं। फिलहाल सीबीआई की निगाहों से देखा जाए तो सुरेश भदौरिया ओझल हैं। लेकिन वह खुद बेख़ौफ़ देखा का सकता हैं। इधर विश्वनीय सूत्रों की माने तो सीबीआई द्वारा रावतपुरा एंड गैंग के सदस्य सुरेश भदौरिया को आरोपी बनाने के बावजूद वह काफी निश्चित हैं। उससे जुड़े लोगों को वह कहता फिर रहा है कि इस बार भी कुछ होने जाने वाला नहीं है। क्योंकि उसने शनि सीबीआई पूजा कर डाली हैं। वहीं दूसरी तरफ सुरेश भदौरिया सीबीआई तक पहुंच लगाने से भी बाज नहीं आ रहा हैं। बताया जाता है कि फिलहाल सुरेश भदौरिया मप्र के ही एक बड़े नेता के संपर्क में आ गया है और वह उसी नेता के भरोसे सीबीआई तक पहुंच जमाने में लगा हुआ हैं। ताकि दर्ज प्रकरण के चलते उस पर कोई आंच नहीं आएं। कभी कांग्रेस तो अब सुरेश भदौरिया भाजपा नेताओं के आगे पीछे लगा हुआ हैं।
मामला यह हैं।
सुरेश भदौरिया और और उसके संगठित गिरोह ने दिल्ली में ऐसे लोगों के साथ मिलकर मान्यता दिलवाने गैंग बनाया। जो देशभर के अलग अलग शहरों में मेडिकल कॉलेज खोलने की इच्छा रखते थे। लिहाजा भदौरिया एंड गैंग ने ऐसे कॉलेज संचालकों को टारगेट किया और उनसे करोड़ों रुपए रिश्वत के नाम पर बटोर ली। लेकिन इन में से कुछ कॉलेज संचालकों ने उक्त मामले की शिकायत सीबीआई तक पहुंचाई। और सीबीआई ने मामला दर्ज किया। फिलहाल मेडिकल इंडस्टी का नटवरलाल सुरेश भदौरिया सीबीआई को दिन प्रतिदिन छका रहा हैं।