Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Garhwa Crime News: दूल्हे को चश्मा पहनाने की जिद में खूनी खेल, बाराती की पीट-पीटकर हत्या; गढ़वा में ... Ghaziabad News: गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के 8 फ्लैट आग में खाक, करोड़ों का नुकसान; सीएम योगी ने लिय... Delhi Crime News: बेटे को 'घर जमाई' बनाने से रोका, तो बहू के माता-पिता ने समधन की नाक तोड़ी; दिल्ली ... Mira Road Attack: मीरा रोड हमले की जांच ATS को सौंपी गई, आरोपी जुबैर अंसारी के पास से मिला 'लोन वुल्... Ranchi Murder Case: रांची में सनसनीखेज हत्याकांड, गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मां की ... Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, यूपी-हरियाणा समेत 14 राज्यों में भा... Hemkund Sahib Yatra 2026: हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां शुरू, सेना ने बर्फ हटाना किया शुरू; जाने... PM Modi Hardoi Visit: हरदोई में पीएम मोदी का भव्य कार्यक्रम, 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का... UP School Summer Vacation 2026: यूपी के स्कूलों में कब से शुरू हो रही हैं गर्मियों की छुट्टियां? यहा... Supreme Court on Sabarimala: सबरीमाला मंदिर मामले में SC की सख्त टिप्पणी, वकील की दलीलों पर कोर्ट ने...

कांग्रेसी चिंटू के दावे बड़े बड़े,मुख्यालय घेराव में होते लोगो के टोटे ,22 जोनलों को घेरने की घोषणा।

0 367

मुख्यालय घेरने में होते टोटे,अब निगम के 22 जोनलों को घेरने के दावे।
दो नंबर से बाहर निकलने की चिंटू की कोशिश। खुद कांग्रेस में हो रहीं चर्चा।

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार

कांग्रेसी खुद ऐसे दावे कर देते हैं। जो उनके गले ही हड्डी साबित हो जाती हैं। दरअसल ऐसे ही बड़े बड़े दावे नगर निगम नेताप्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कर दिए हैं। जिसे लेकर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई हैं कि कांग्रेसियों को निगम मुख्यालय घेरने में जोर हो जाते हैं। यहीं नहीं भीड़ दिखाने के लिए प्रति व्यक्ति खर्च तक करना पड़ता हैं। ऐसी स्थितियों में जिस तरह से नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने नगर निगम इंदौर के 22 जोनलों को एक साथ घेरने की जो घोषणा कर दी। ऐसे हालातों में तो बाहर के कांग्रेसियों को इंदौर बुलवाना पड़ेगा। क्योंकि नगर निगम के 22 जोनल कार्यालयों को घेरने के मुताबिक कांग्रेसी इंदौर में शेष ही नहीं हैं। और जो हैं वो चिंटू के कहने पर आ जाए यह भी बड़ा सवाल हैं। क्योंकि यहां राष्ट्रीय स्तर के नेता है जिन्हें इंदौर की आम जनता की स्थानीय मुसीबतों से कोई लेना देना नहीं हैं।

चिंटू व्यवहार भी मुख्य वजह

इधर चिंटू चौकसे का जो व्यवहार अचानक बदला है। उसे लेकर भी कांग्रेसी चिंटू से काफी ज्यादा खफा हैं। वह पिछले कुछ दिनों से खुद को वन मेन आर्मी समझ रहे हैं। जबकि अन्य कांग्रेसियों को तवज्जो नहीं देना। यह भी कांग्रेसियों की नाराजी की वजह हैं।

टोटे ही टोटे दावे बड़े

इसके पूर्व भी नेता प्रतिपक्ष चिंटु चौकसे के पूर्व आयोजनों में चिंटू पर अर्थ प्रबंध के जरिए भीड़ इकट्ठा करने के आरोप लग चुके हैं ऐसे हालातों में अगर इस बार भी नगर निगम के 22 जोनल पर ऐसा हुआ तो चिंटू चौकसे के कचरे होना तय माना जा रहा हैं।

शहर कांग्रेस अलग थलग।
इधर चिंटू चौकसे को लेकर शहर कांग्रेस से जुड़े सुरजीत सिंह चढ्ढा हो,या कार्यवाहक सभी अध्यक्ष। वह चिंटू से अलग थलग ही जाते हैं। उन्हें जो करना रहता है वह खुद की राजनीति चमकाने में लगे रहते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!