Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025, शहर में विकास के रास्ते खोलेगा इंदौर विकास प्राधिकरण,4200करोड़ के निवेश से मिलेगी नई रफ़्तार

0 331

अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025
शहर में विकास के रास्ते खोलेगा IDA

लगभग 4200 करोड़ के निवेश से मिलेगी इंदौर को नई रफ़्तार।

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार
इंदौर।
शहर के ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर में 11 जुलाई को आयोजित अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 में देशभर के अलग अलग महारथी शामिल होने जा रहे हैं। जिसमें इंदौर विकास प्राधिकरण उन प्रतिनिधियों के सामने अपनी अलग ही पहचान स्थापित करने वाला हैं। जिसका सीधा लाभ इंदौर के विकास को होगा। क्योंकि आईडीए ने कुल 4200 करोड़ के निवेश की संभावनाएं तलाशी हैं। जिसके जरिए इंदौर के विकास की रफ्तार बुलेट ट्रेन से भी कहीं अधिक गति मिलने वाली हैं। इंदौर विकास प्राधिकरण उक्त आयोजित अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 में अपनी अलग ही पहचान स्थापित करेगा। जिसकी सहायता से इंदौर के डेवलपमेंट में तो तेजी आएगी ही, साथ ही साथ शहर का नाम भी देशभर में शुमार होगा।

IDA का यह रहेगा आकर्षण।

इंदौर विकास प्राधिकरण ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर में आयोजित अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 में शामिल होने वाले रियल एस्टेट,स्कूल कॉलेज, हॉस्पिटल,ऑडिटोरियम,देश के दूसरे सबसे बड़े स्टेडियम, स्टार्टअप पार्क की संभावनाओं को पूरा करेगा। जबकि इसके अलावा भी इंदौर विकास प्राधिकरण के दर्जनों आकर्षण ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 में रहने वाले हैं।

इनसे जागी शहर के विकास की उम्मीदें

इंदौर विकास प्राधिकरण स्कूल, कॉलेज,हॉस्पिटल के लिए कुल 14 भूखंड उपलब्ध करवाने वाला हैं। जिससे प्राधिकरण को 595 करोड़ का राजस्व हासिल होगा। इसके साथ ही ऑडिटोरियम के लिए उपलब्ध तीन भूखंड से 80 करोड़, पीएसपी लैंड यूज के लिए तीन भूखंडों से 500 करोड़ जिनमें होटल, आईटी पार्क विकसित किए जाएंगे। इसी तरह से सुपर कॉरिडोर पर स्पोर्ट्स पार्क के लिए कुल 22 एकड़ जमीन उपलब्ध करवाने वाला हैं। इसके अलावा स्टार्टअप पार्क के लिए 8 हेक्टेयर जमीन से कुल 1200 करोड़ और कन्वेशन सेंटर के लिए 17 एकड़ से कुल 600 करोड़ रुपए की जमीन लगभग प्रतिनिधियों को उपलब्ध करवाने वाला हैं।

इंदौर को है दरकार IDA करेगा पूरा

शहर को एक पांच सितारा स्टेडियम की दरकार हमेशा सताती रहती हैं। लिहाजा सुपर कॉरिडोर पर कुल 22 एकड़ जमीन ग्रोथ कॉन्क्लेव में प्रतिनिधियों को उपलब्ध करवा सकता हैं। जिस पर 1000 करोड़ की लागत से एक पांच सितारा स्टेडियम का निर्माण हो सकेगा। चर्चा में इंदौर विकास प्राधिकरण के उक्त स्टेडियम की शुरुआत से शहर को वर्षों पुरानी सौगात मिल जाएगी। जिसकी दरकार हर किसी शहरवासी को हैं।

पूरी IDA की टीम लगी तैयारियों में

11 जुलाई को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 को लेकर पूरा IDA अमला जुटा हुआ हैं जिनमें खुद IDA अध्यक्ष और संभाग कमिश्नर दीपक सिंह,IDA सीईओ आर पी अहिरवार,सहित IDA की पूरी टीम शहर की संभावनाओं को पूरा करने में लगे हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!