Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

चिंटू की अलग कांग्रेस, इंदौरी कांग्रेसियों ने बनाई एक दूसरे से दूरियां।

0 769

चिंटू की अलग कांग्रेस, शहर कांग्रेस ने बनाई चौकसे से दूरियां।

प्रदर्शन में सिर्फ दो नंबर,शामिल बाकी विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेसी रहे गायब।

इंदौर।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर कांग्रेसी आपस जमकर उलझे हुए हैं। फिलहाल कांग्रेस का हर कोई गुट अपनी अपनी झांकी जमाने में पीछे नहीं हट रहा है। तो दूसरों के कम करने से भी कांग्रेसी बाज नहीं आ रहे हैं। दरअसल ऐसे ही हालात कांग्रेस के कार्यक्रमों में देखने मिल रहे हैं। क्योंकि गुरुवार को हुए दो नंबर विधानसभा क्षेत्र के mpeb विजय नगर कार्यालय के घेराव के दौरान उक्त प्रदर्शन में सिर्फ दो नंबर के तीन नेता दिखाई दिए। बाकी शहर कांग्रेस से जुड़ा कोई भी पदाधिकारी और शहर अध्यक्ष की दावेदारी जता रहे कांग्रेसी उक्त प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए। इधर अब गुरुवार को शामिल नहीं होने वाले कांग्रेसियों का कहना है कि फिलहाल चिंटू चौकसे की अलग कांग्रेस है उससे दूरियां बनाना ही सही हैं।

दावेदार अपनी झांकी जमा रहे

इधर कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर की गई रायशुमारी के बाद दावेदार अपनी अपनी झांकी जमाने में पीछे नहीं हैं। क्योंकि राहुल गांधी के जन्मदिन को भी इंदौरी कांग्रेसियों ने अपने अपने नंबर बढ़ाने का जरिया बना लिया है। दावेदार राहुल बाबा के जन्मदिन पर अलग अलग कार्यक्रम आयोजित करते हुए यह जाहिर कर रहे है कि फिलहाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी उनके लिए ज्यादा महत्व रखती हैं।

पटवारी गुट में भी फाड़

इधर शहर अध्यक्ष को लेकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के गुटों में फूट देखी जा सकती है। क्योंकि सबसे ज्यादा दावेदार ही जीतू पटवारी गुट से सामने आए हैं। लिहाजा अब पटवारी गुट के कांग्रेसी एक दूसरे की काट में लगे हुए हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!