Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE महापौर-निगमायुक्त को बिल्डर की खुली चुनौती,नगर निगम के नोटिस के बाद भी जारी अवैध निर्माण,नेता... INDORE, IDA भू अर्जन विभाग, बाबू की जमकर मनमानी,ईश्वर सिंह परमार और बेटे की जुगलबंदी से आमजनता परेशा... INDORE शहर बनाएगा एक और रिकॉर्ड,सेग्रीगेशन WITH सेल्फी की महापौर- निगम कमिश्नर ने की शुरुआत। INDORE,IDA में लोकसूचना बना मज़ाक, व्यापक जनहित की बात, सैलेरी-संपत्ति का ब्यौरा देने में बहानेबाजी... INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी...

शहर कांग्रेस अध्यक्ष, सामने आए आधा दर्जन नाम,कांग्रेसी आपस में गुत्थम गुत्था

0 266

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मंथन,पर्यवेक्षक गुरजीत सिंह औजला के सामने आए आधा दर्जन नाम।

अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

इंदौर। शहर कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर इंदौर पहुंचे पर्यवेक्षक गुरजीत सिंह औजला के सामने कांग्रेसियों के मार्फत आधा दर्जन से ज्यादा नाम सामने आए है। लेकिन अभी भी कई नाम ऐसे है जिसे लेकर कांग्रेसी आपस में ही गुत्थम गुत्था हो रहे है। क्योंकि कई नाम ऐसे हैं, जिन्हें लेकर खुद कांग्रेसी बिल्कुल सहमत नहीं है। उनका इस असहमति के पीछे कहना हैं कि एक पद पर एक व्यक्ति रहे और अब शहर कांग्रेस अध्यक्ष जमीनी कार्यकर्ता को ही चुना जाएं। जो कि खुद कांग्रेस सांसद सुप्रीमो राहुल गांधी तक कह चुके है। लिहाजा राहुल के उक्त बयान के बाद जमीनी कार्यकर्ता उत्साहित है।

एक नंबर
पर्यवेक्षक औजला द्वारा रायशुमारी किए जाने के दौरान एक नंबर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व पार्षद दीपू यादव का नाम सामने आया है।

 

दो नंबर
दो नंबर विधानसभा में पर्यवेक्षकों के सामने पार्षद राजू भदौरिया, प्रवक्ता राजेश चौकसे का नाम सामने आया है। जिसमें से पार्षद राजू भदौरिया को लेकर कई कांग्रेसी असहमत है, क्योंकि फिलहाल वह पार्षद है, इसीलिए राजेश चौकसे को लेकर कई कांग्रेसी और कांग्रेस के लगभग सभी गुट सहमति जता रहे है।

तीन नंबर

तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़े पिंटू जोशी और वर्तमान प्रवक्ता अमित चौरसिया का नाम कांग्रेसियों ने पर्यवेक्षकों के सामने रखा है।

चार नंबर और राऊ

उक्त विधानसभा क्षेत्र से कोषाध्यक्ष रहे शैलेश गर्ग, देवेंद्र सिंह यादव,और सन्नी राजपाल का नाम भोपाल तक पहुंचा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पांच नंबर
पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र से अमन बजाज का नाम पर्यवेक्षकों के समक्ष रखा गया हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!