Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE महापौर-निगमायुक्त को बिल्डर की खुली चुनौती,नगर निगम के नोटिस के बाद भी जारी अवैध निर्माण,नेता... INDORE, IDA भू अर्जन विभाग, बाबू की जमकर मनमानी,ईश्वर सिंह परमार और बेटे की जुगलबंदी से आमजनता परेशा... INDORE शहर बनाएगा एक और रिकॉर्ड,सेग्रीगेशन WITH सेल्फी की महापौर- निगम कमिश्नर ने की शुरुआत। INDORE,IDA में लोकसूचना बना मज़ाक, व्यापक जनहित की बात, सैलेरी-संपत्ति का ब्यौरा देने में बहानेबाजी... INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी...

गोलू से भाजपा ने छीना एक नंबर,महापौर,सुदर्शन और महेंद्र की तिकड़ी कर गई काम

0 519

गोलू से भाजपा ने छीना एक नंबर, कांग्रेस को अब कभी भी नहीं मिलने की आस।

इंदौर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के वार्ड एक से भाजपा ने कांग्रेस की और से लंबे समय तक उक्त एक नंबर वार्ड में कब्ज़ा और वर्चस्व रखने वाले अग्निहोत्री परिवार की जमीन उक्त वार्ड से हिलाकर रख दी है। दरअसल 2023 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में जिस तरह से कांग्रेस और अग्निहोत्री परिवार को पटकनी दी। लिहाजा अब इसके बाद और अब एक नंबर विधानसभा में वर्तमान विधायक और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की एक तरफा जीत के बाद अब विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के अधिकांश वार्डों के नतीजे आने वाले समय में भाजपा के एक तरफा पक्ष में रहने वाले है। लेकिन इस पूरी जमावट के मुख्य सूत्रधार पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता है। जिन्होंने नगरीय निकाय चुनाव में जिस तरह से भाजपा की जमीन बनाई उसके फलस्वरूप विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को उस समय तत्कालीन कांग्रेस विधायक और अब भाजपा का दामन थाम चुके संजय शुक्ला हिला नहीं पाए।

महापौर,गुप्ता की भी जबरदस्त मेहनत।

दरअसल विधानसभा चुनाव के पूर्व नगरीय निकाय चुनाव में के नतीजे आने के बाद जिस तरह से महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने कांग्रेस बहुल इलाकों में भाजपा का परचम और पकड़ बनाई है। उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने और पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने जो मेहनत और जमावट, विकास कार्य, किए करवाएं। उसकी वजह से अब भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के कई कांग्रेसी वार्डों में भी सेंध लगा दी है।

युवा पार्षद काम बेहतरीन

इधर अब गोलू अग्निहोत्री,सहित अन्य कांग्रेसियों की आस विधानसभा एक के वार्ड एक से जमीन इसलिए जाती रही है। क्योंकि अब यहां युवा पार्षद महेंद्र चौधरी के कामकाज और सक्रियता सभी के आड़े आ रही है। कांग्रेस के साथ सिर्फ एक छत्र राज ही जुड़ा हुआ है। जबकि महेंद्र चौधरी को लेकर बताया जाता है कि यह उनकी मेहनत महज 14 साल की उम्र से सक्रियता का नतीजा है कि भाजपा अब वार्ड में जबरदस्त पकड़ बना चुकी है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!