Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE महापौर-निगमायुक्त को बिल्डर की खुली चुनौती,नगर निगम के नोटिस के बाद भी जारी अवैध निर्माण,नेता... INDORE, IDA भू अर्जन विभाग, बाबू की जमकर मनमानी,ईश्वर सिंह परमार और बेटे की जुगलबंदी से आमजनता परेशा... INDORE शहर बनाएगा एक और रिकॉर्ड,सेग्रीगेशन WITH सेल्फी की महापौर- निगम कमिश्नर ने की शुरुआत। INDORE,IDA में लोकसूचना बना मज़ाक, व्यापक जनहित की बात, सैलेरी-संपत्ति का ब्यौरा देने में बहानेबाजी... INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी...

सन्नी राजपाल की पर्यवेक्षक को दो टूक,मेरा न कोई आका,न मै किसी का पट्ठा,मेरे बॉस सिर्फ राहुल गांधी

0 291

 

नीचे की पंक्ति के कांग्रेसी की, पर्यवेक्षक औजला से अपील। आका नहीं न किसी का पट्ठा,आर्थिक आधार भी हुआ फुस्स,जमीनी कार्यकर्ता को ही बनाए, नया अध्यक्ष।

इंदौर। शहर कांग्रेस अध्यक्ष के मंथन को लेकर नित नए नाम पर्यवेक्षक गुरजीत सिंह औजला के सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक नाम सामने आया। जिसे लेकर खुद दावेदारी कर रहे कांग्रेसी छोटा मुंह बड़ी बात की संज्ञा दे कर उक्त कांग्रेसी का नाम पीछे करने में लगे हुए है। दरअसल इंदौर पहुंचे गुरजीत सिंह औजला के सामने प्रवक्ता सन्नी राजपाल ने अपनी दावेदारी पेश की। और राजपाल से जब पर्यवेक्षक औजला ने सवाल किया कि आप किस गुट से संबंध रखते हो तो सन्नी ने तबाक से उन्हें जवाब दे डाला कि वो किसी नेता के पट्ठे नहीं। न ही उनका कोई आका वह सिर्फ राहुल गांधी को अपना बॉस मानते है। और आर्थिक रूप से भी वह इतने सक्षम तो नहीं की वह करोड़ों रुपया बहा दें। लेकिन हां पार्टी की आन बान शान के लिए सत्तारूढ़ भाजपा से दो दो हाथ करने के लिए हमेशा तैयार है। सन्नी राजपाल ने औजला से कहा कि लेकिन अब तक जो होता आया है। वह इस बार नहीं हो। आर्थिक आधार पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो तो ही बेहतर होगा। नहीं तो अभी तक जो होता आया है वहीं अगली बार भी होगा। लिहाजा पर्यवेक्षक गुरजीत सिंह औजला भी सन्नी राजपाल की बातों से हतप्रभ थे और खुश भी दिखे। इधर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मंथन को लेकर चल रही प्रक्रिया को देखते हुए अब कांग्रेसी जो शहर कांग्रेस अध्यक्ष की दावेदारी जता रहा है,अपने पट्ठों, आकाओं के दम पर दिल्ली से भोपाल तक अपनी जमावट कर रहे है उन्हें सन्नी राजपाल ने एक बाल में ही सभी को आउट कर दिया। खैर इधर मंथन को देखकर कई कांग्रेसी मायूस भी दिख रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस में कभी ऐसा हुआ कब है जो बड़े नेताओं ने दावे जताए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष हो या और कोई पद बैठता आका,का पट्ठा ही है या फिर धनबली। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!