Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पशुपालन विभाग,न्यूज WITH तड़का डॉट के खुलासे के बाद विभाग में मचा हड़कंप,बेजुबानों के उपचार ... INDORE, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता, डेढ़ दर्जन से अधिक अपराधों में लिप्त फरार अवैध हथियार तस्कर लगा... INDORE, आईडीए सीईओ का मास्टरस्ट्रोक,सौदेबाज घनचक्कर, फ्री होल्ड में फंसा पेंच, खरीद फ़रोख़्त की दुका... INDORE, जोन 11 वार्ड 60,अवैध निर्माण,नगर निगम के नोटिस,,भाजपा नेताओं मंत्री के चक्कर काट रहा बिल्डर,... INDORE,उपचुनाव 2026, कहीं जश्न, कहीं जंतरमंतर का फेर,भाजपा की लिए आत्ममंथन तो कांग्रेस की उधारी की ब... INDORE, पशुपालन विभाग ,बेजुबानों के उपचार के नाम सरकार से लाखों की ठगी,भोपाल से FIR के आदेश,इंदौर मे... INDORE, पुलिस सख्त,पब,बार संचालकों की ऑनलाइन बैठक,डीसीपी जोन 2 की सख्त हिदायत ड्रग बिक्री जैसी गतिवि... INDORE, आईडीए,RTI या मजाक,अपील में आदेश के बावजूद 10 दिन बीत नहीं रहे,बाबू गिरीश हलवे की नाफरमानी,मि... INDORE रॉयल ग्रीन काउंटी में घोटालों की भरमार,नियमों को ताक पर रख मिला नगर निगम से पूर्णता प्रमाण पत... INDORE आईडीए भू अर्जन शाखा में फेरबदल की सुगबुगाहट,तत्कालीन संपदा अधिकारी की लॉबिंग तेज़!

झोल ही झोल,सरकारी जमीन पर निजी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल का तन गया टॉवर

0 292

 

यहां तो बड़ा झोल है???
देखते ही देखते ग्रीन बेल्ट की सरकारी जमीन पर तन गया एयरटेल का टॉवर,आखिर कहा हुई बंदरबाट।

 

अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

इंदौर।

यहां तो बड़ा झोल चल रहा है। देखते ही देखते बीच सड़क के बीचों बीच ग्रीन बेल्ट की सरकारी जमीन पर एयरटेल ने टॉवर तान दिया। और इंदौर कलेक्टर, इंदौर नगर निगम सहित अन्य जिम्मेदार विभाग को कोई जानकारी ही नहीं हैं। हम बात कर रहे है, नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अंबामोलिया रोड स्थित गुलमर्ग परिसर की। जहां नगर निगम द्वारा बनाई गई शासकीय भूमि पर सड़क के डिवाइडर में एयरटेल कंपनी में रातोरात टॉवर तान दिया। उक्त जमीन ग्रीन बेल्ट के लिए छोड़ी गई थी। ताकि उक्त डिवाइडर वाले स्थान पर हरियाली की जा सके। लेकिन एयरटेल कंपनी ने नगर निगम के जिम्मेदारों की असीम कृपा के चलते टॉवर ठोक दिया। महज दो से तीन दिनों के दौरान एयरटेल कंपनी ने उक्त टॉवर लगाने में कोई देरी नहीं की। और खास बात तो यह है कि नगर निगम की और से कोई भी जिम्मेदार झांकने तक नहीं आया। और तन गया एयरटेल का टॉवर। सवाल यह कि निजी टेलीकॉम कंपनी को सरकारी भूमि पर टॉवर लगाने की अनुमति किसने दी। और निजी कंपनी ने बेखौफ ग्रीन बेल्ट की जमीन पर टॉवर भी लगा डाला। लेकिन अब जिम्मेदार बगले झांकने के साथ ही मुंह छुपा रहे है। क्योंकि निजी टेलीकॉम कंपनी को सरकारी भूमि पर टॉवर लगाने की इजाजत देना आखिर किसके बस में है ????

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!