Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

INDORE आईडीए भू अर्जन शाखा में फेरबदल की सुगबुगाहट,तत्कालीन संपदा अधिकारी की लॉबिंग तेज़!

0 539

इंदौर विकास प्राधिकरण में प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट: भू-अर्जन अधिकारी की कुर्सी पर संकट, लॉबिंग तेज

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

IDA में इन दिनों प्रशासनिक गलियारों से लेकर भोपाल तक बड़े फेरबदल की चर्चाएं गर्म हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्राधिकरण की महत्वपूर्ण ‘भू-अर्जन शाखा’ में कमान बदलने की तैयारी की जा रही है।

पद पाने के लिए भोपाल तक लॉबिंग
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तत्कालीन संपदा अधिकारी मनीष श्रीवास्तव एक बार फिर प्राधिकरण में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने के प्रयास में जुटे हैं। चर्चा है कि वे भू-अर्जन शाखा में अपनी नई पोस्टिंग के लिए लगातार ‘जुगाड़’ और सेटिंग कर रहे हैं। इस सिलसिले में उनकी सक्रियता न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि भोपाल के प्रशासनिक गलियारों में भी देखी जा रही है।

वर्तमान अधिकारी की कुर्सी पर मंडराया संकट

मनीष श्रीवास्तव की इस लंबी प्रशासनिक जमावट के कारण वर्तमान भू-अर्जन अधिकारी सुदीप मीणा की स्थिति कमजोर होती दिख रही है। गलियारों में चल रही चर्चाओं की मानें तो सुदीप मीणा की कुर्सी इस समय खतरे में है और उनकी जगह नए अधिकारी की तैनाती की संभावना जताई जा रही है।

विवादों से रहा है पुराना नाता

इस पूरे घटनाक्रम के बीच मनीष श्रीवास्तव के पिछले कार्यकाल को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। संपदा विभाग में रहते हुए उनका कार्यकाल काफी विवादित रहा है, जिसके कारण इस संभावित नियुक्ति को लेकर प्राधिकरण के भीतर भी दबी जुबान में विरोध के स्वर उठ रहे हैं।

चर्चाओं का बाजार गर्म, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
हालांकि, इंदौर विकास प्राधिकरण और भोपाल के विश्वसनीय सूत्रों के बीच इन चर्चाओं का बाजार बेहद गर्म है, लेकिन इस फेरबदल को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक आदेश या पुष्टि सामने नहीं आई है। यह आने वाले समय में ही साफ हो पाएगा कि यह केवल प्रशासनिक गलियारों की अफवाह है या इसमें कोई ठोस सच्चाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!