Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, IDA प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र पोरवाल की पदोन्नति पर सवाल,खुद वित्त अधिकारी ने की थी शिकायत,... INDORE, शहर पहले ही यूनीपोल,लॉलीपॉप, होर्डिंग से पटा,अब आई MIC को याद, गेंट्री की इजाज़त देकर फिर अव... INDORE, दिवाली बाद शिफ्ट हो जाएगी फूटी कोठी चौराहा स्थित अवैध सब्ज़ी मंडी,निगम ने की मुनादी,तैयार हु... INDORE, निगम राजस्व अधिकारियों की मनमानी,लापरवाही या साठगांठ,मोबाइल कंपनी VIVO कर रही राजस्व चोरी,बि... INDORE, तमाम भाजपाई अधिकारियों के सामने साबित हो रहे बेबस,मंत्री,मेयर या विधायक सभी का एक ही रोना सु... INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय...

INDORE, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता, डेढ़ दर्जन से अधिक अपराधों में लिप्त फरार अवैध हथियार तस्कर लगा हाथ।

0 349

क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, डेढ़ दर्जन से अधिक अपराधों में लिप्त फरार हथियार तस्कर गिरफ्तार

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच टीम को अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर और नामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले से ही अलग-अलग थानों में डेढ़ दर्जन गंभीर अपराध दर्ज हैं।

4 पिस्तौल और कारतूस पहले ही हो चुके हैं जब्त

क्राइम ब्रांच के अनुसार, पुलिस ने इस मामले (अपराध क्रमांक 110/2026) में पहले ही बड़ी कार्यवाही करते हुए अन्य सह-आरोपियों को दबोचा था। उनके कब्जे से 04 अवैध देशी पिस्तौल (मय मैगजीन) और 04 जिंदा कारतूस जब्त किए जा चुके हैं। इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी संजय मराठा पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था, जिसे अब घेराबंदी कर दबोच लिया गया है।

शातिर बदमाश है संजय मराठा

गिरफ्तार किए गए फरार आरोपी की पहचान संजय उर्फ संजू मराठा (उम्र 50 वर्ष), पिता शंकर लाल राव के रूप में हुई है। वह वर्तमान में 107 कुशवाहा अपार्टमेंट, गुमास्ता नगर, इंदौर का निवासी है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी आदतन अपराधी है और क्षेत्र का सूचीबद्ध निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमले और अवैध हथियारों से जुड़े डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं।

सफेदपोश काम की आड़ में करता था तस्करी

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी समाज में अपनी पहचान छिपाने और पुलिस से बचने के लिए सफेदपोश काम करता था। वह प्रॉपर्टी ब्रोकिंग (जमीन-मकान की दलाली) और ई-रिक्शा किराए पर देने का काम करता था। इस काम की आड़ में वह अवैध हथियारों की बड़ी खेप को एक जगह से दूसरी जगह सप्लाई करने का नेटवर्क चला रहा था। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।

सप्लायरों की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी संजय मराठा को रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह ये अवैध हथियार कहाँ से लाता था (हथियारों का मुख्य स्रोत), उसका सप्लायर कौन है और इंदौर सहित आसपास के जिलों में वह किन-किन अपराधियों को ये हथियार बेचने वाला था। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में हथियार तस्करी के एक बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!