Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, हर शहरवासी की दिल की यही बात,सलाम इंदौर पुलिस,त्यौहारों पर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मुस्तैद... INDORE, IDA प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र पोरवाल की पदोन्नति पर सवाल,खुद वित्त अधिकारी ने की थी शिकायत,... INDORE, शहर पहले ही यूनीपोल,लॉलीपॉप, होर्डिंग से पटा,अब आई MIC को याद, गेंट्री की इजाज़त देकर फिर अव... INDORE, दिवाली बाद शिफ्ट हो जाएगी फूटी कोठी चौराहा स्थित अवैध सब्ज़ी मंडी,निगम ने की मुनादी,तैयार हु... INDORE, निगम राजस्व अधिकारियों की मनमानी,लापरवाही या साठगांठ,मोबाइल कंपनी VIVO कर रही राजस्व चोरी,बि... INDORE, तमाम भाजपाई अधिकारियों के सामने साबित हो रहे बेबस,मंत्री,मेयर या विधायक सभी का एक ही रोना सु... INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ...

INDORE, पुलिस सख्त,पब,बार संचालकों की ऑनलाइन बैठक,डीसीपी जोन 2 की सख्त हिदायत ड्रग बिक्री जैसी गतिविधि,तो खेर नहीं।

0 491

पुलिस सख्त, पब, बार और होटल संचालकों की ऑनलाइन बैठक,दिए कड़े निर्देश ड्रग बिक्री जैसी गतिविधियों में खेर नहीं।

इंदौर।
शहर में ड्रग कंट्रोल को लेकर इंदौर पुलिस अलर्ट, पब ,बार, पर एक्शन मोड में पुलिस, पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशों पर एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन ज़ूम बैठक का आयोजन किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था मयंक अवस्थी एवं पुलिस उपायुक्त जोन-2 अमन सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में यह बैठक आयोजित हुई। बैठक का संचालन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-2) अमरेंद्र सिंह द्वारा किया गया। इस ऑनलाइन मीटिंग में जोन-2 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी पब, बार, रेस्टोरेंट और होटल संचालकों ने हिस्सा लिया। बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त विजय नगर पराग सैनी एवं थाना प्रभारी लसुड़िया राजकुमार यादव भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सख्त हिदायत

बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर संचालकों को आवश्यक और कड़े दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संचालकों को नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।

नियमों की सूची में पहला और बड़ा फैसला:

अधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी पब, बार, रेस्टोरेंट या होटल में किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ (ड्रग्स) का सेवन, बिक्री या इससे जुड़ी गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी। यदि किसी भी संस्थान में नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो पुलिस द्वारा त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा नाबालिक लड़का लड़कियों को पब,बार में प्रवेश दिए जाने को लेकर भी अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए कि नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!