मंत्री विजय शाह लापता,कांग्रेस ने कि ईनाम की घोषणा
इंदौर।
कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अनर्गल बयान देने वाले मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह खुद हैरान परेशान है। वह रोजाना माफियों पर माफी मांगते फिर रहे हैं। वहीं अब दूसरी तरफ इंदौरी कांग्रेसियों जिनमें विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी ने उन्हें लापता घोषित कर दिया है। लिहाजा इसी के चलते अब कांग्रेसियों ने शहर के प्रमुख चौराहों पर लापता मंत्री विजय शाह को खोजकर लाने वाले को ईनाम देने की घोषणा तक कर दी है। चर्चा में कांग्रेसी नेता विवेक खंडेलवाल ने बताया कि भूमिगत हो चुके मंत्री विजय शाह की तलाश तो अब खुद भाजपा भी कर रही है क्योंकि शाह कैबिनेट बैठक में भी शामिल नहीं हुए।