Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,फर्जी सिम से ₹84 लाख की साइबर ठगी,इंदौर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन FAST-2.0' के तहत... INDORE, आईडीए एकल खिड़की पर आउटसोर्स कर्मचारियों की मनमानी,तय समय से पहले ही रवानगी,आवेदक परेशान,एक्... INDORE, पूर्व MIC सदस्य जीतू यादव का वनवास हुआ समाप्त,लेकिन इधर भाजपा में वापसी उधर समिति की कमान नि... INDORE,नगर निगम नामांतरण घोटाला,जांच में लीपापोती! तकनीकी साक्ष्यों को किया दरकिनार,छोटी मछली को मिल... INDORE, श्रीकृष्ण जी के नाम पर दिशासूचकों पर मनोज मुंतशिर कार्यक्रम के आयोजकों का कब्ज़ा,निगम अमला म... INDORE, महापौर जी झांकीबाजी तो हो गई,खुद CM,मंत्री ने भी पीठ थपथपा दी,लेकिन निगम अधिकारियों- यूनीपोल... INDORE,प्रदेशभर में लहराया तिरंगा,मुख्यमंत्री,कलेक्टर,मेयर,पुलिस कमिश्नर,भाजपा नगर अध्यक्ष,IDA CEO, ... INDORE, हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद सो रहे इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,मनोज मुंतशिर का "राधा से रणभ... INDORE,नगर निगम मार्केट विभाग 200 करोड़ का हुआ घोटाला! फटेहाल निगम को करवा दिया अधिकारियों ने घाटा,ज... INDORE, एक तरफ पायलट गांजा पीकर प्लेन उड़ा रहा,दूसरी तरफ क्या भांग खाकर निगम मार्केट विभाग अधिकारी ल...

INDORE, आईडीए एकल खिड़की पर आउटसोर्स कर्मचारियों की मनमानी,तय समय से पहले ही रवानगी,आवेदक परेशान,एक्शन मोड में एडिशनल सीईओ।

0 120

इंदौर विकास प्राधिकरण, एकल खिड़की, आउटसोर्स महिला कर्मचारियों की दादागिरी! तय समय से पहले गायब,और आवेदक परेशान।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

इंदौर विकास प्राधिकरण कार्यालय में आने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए शुरू की गई ‘एकल खिड़की’ (सिंगल विंडो) व्यवस्था खुद अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। यहाँ तैनात कुछ आउटसोर्स महिला कर्मचारियों,और यही की स्थाई कर्मचारी की मनमानी और दादागिरी चरम पर है। दरअसल यह शाम 6 के पहले ही दफ्तर का समय पूरा होने के पहले ही अपनी कुर्सियां छोड़कर घर की और प्रस्थान कर देती हैं। इसके चलते यहां आने वाले आवेदक तो परेशान होते ही है साथ ही अब वह इन अव्यवस्थाओं को सुधारने की मांग उठा रहे हैं। क्योंकि आईडीए नियमानुसार सुबह 10 बजे इन कर्मचारियों को अपना काम शुरू करना रहता है लेकिन इसके बावजूद इन कर्मचारियों के न आने के पते और जाना या भाग जाना 6 के भी पहले तय हो गया हैं।

समय से पहले खाली हो रहे काउंटर

शिकायतों के अनुसार, एकल खिड़की पर तैनात कुछ महिला कर्मचारी शाम 6 बजे का निर्धारित समय पूरा होने से पहले ही काउंटर बंद कर चली जाती हैं। जब लोग अपने जरूरी काम के लिए पहुंचते हैं, तो उन्हें खिड़की खाली मिलती है। खिड़की पर वर्षों से जमी हुई इन कर्मचारियों की यह मनमानी और कार्यप्रणाली इन दिनों विभाग और आम जनता के बीच भारी आक्रोश का विषय बनी हुई है।

बिना सेवा’ के आगे नहीं बढ़ती फाइलें!

आईडीए कार्यालय पहुंचे एक परेशान आवेदक ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि एकल खिड़की पर बिना ‘विशेष सेवा’ (सुविधा शुल्क) के कोई काम नहीं होता। चाहे मामला संपदा शाखा का हो, भू-अर्जन का हो या फिर किसी अन्य विभाग का आवेदन। जब तक यहाँ तैनात इन महिला कर्मचारियों को खुश न किया जाए, तब तक कोई भी फाइल आगे नहीं बढ़ाई जाती। आवेदकों को बेवजह चक्कर कटवाना यहाँ की आदत बन चुकी है।

एक्शन मोड में एडिशनल सीईओ अरुण शर्मा

लगातार मिल रही इन गंभीर शिकायतों और विसंगतियों के बाद अब इंदौर विकास प्राधिकरण के एडिशनल सीईओ अरुण शर्मा खुद इस पूरी चरमराई व्यवस्था को सुधारने के लिए मैदान में उतर आए हैं। उन्होंने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है और वह खुद कार्यालयीन समय के दौरान एकल खिड़की की व्यवस्थाओं की औचक मॉनिटरिंग कर रहे हैं ताकि कर्मचारियों की लापरवाही पर लगाम कसी जा सके।

एडिशनल सीईओ का कहना व्यवस्थाएं बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस संबंध में चर्चा करने पर IDA के एडिशनल सीईओ अरुण शर्मा ने बताया, एकल खिड़की की अव्यवस्थाओं और कर्मचारियों के बर्ताव को लेकर हमें भी लगातार शिकायतें और जानकारियां मिल रही थी। जनता को परेशान करने वाले और समय से पहले गायब होने वाले कर्मचारियों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा। हम खुद इन मामलों को देख रहे हैं और जल्द ही यहाँ की व्यवस्थाओं को पूरी तरह सुधारा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे चिन्हित कमर्चारी है जो नियमों का पालन नहीं कर रहे है तो उनकी जानकारी दीजिए उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!