INDORE, श्रीकृष्ण जी के नाम पर दिशासूचकों पर मनोज मुंतशिर कार्यक्रम के आयोजकों का कब्ज़ा,निगम अमला मस्त,FIR तो ठीक हटाने से बच रहा,वहीं राजस्व-यातायात समिति प्रभारियों को जानकारी भी नहीं।
श्रीकृष्ण जी के नाम पर आयोजको का गेट्री पर कब्ज़ा, निगम अमला मस्त, तेल लेने गए हाईकोर्ट के आदेश,FIR तो ठीक नगर निगम हटाने से बच रहा,जबकि MIC राजस्व,और यातायात समिति प्रभारी को जानकारी ही नहीं।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।
लेखक गीतकार मनोज मुंतशिर का 22 और 23 अगस्त को लता मंगेशकर सभाकक्ष में श्रीकृष्णा राधा से रणभूमि कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा हैं। लेकिन उक्त कार्यक्रम के आयोजकों ने श्रीकृष्ण के नाम पर शहर में गदर मचा रखा हैं दरअसल शहर की अधिकांश गेट्री पर जहां वाहन चालकों के लिए दिशा निर्देश तय स्थान की जानकारी होती हैं। वहां उस पर आयोजन के फ्लैक्स ठोक दिए हैं। जबकि माननीय हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्देश है कि इस तरह के फ्लैक्स होर्डिंग पर नगर निगम अधिकारी अमला सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुए पुलिस तक में शिकायत दर्ज करवाए। लेकिन इंदौर नगर निगम अमला और जिम्मेदार हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद भी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। अभी तक मनोज मुंतशिर सहित आयोजको पर कोई भी कार्यवाही करने से बच रहे हैं।जबकि श्रीकृष्ण और धार्मिक आयोजन के नाम पर आयोजको ने मनमानी जारी कर रखी हैं।

शुरू होने के पहले ही विवादों में।

इधर मनोज मुंतशिर के उक्त आयोजन की शुरुआत के पहले ही उक्त कार्यक्रम विवादों में घिर गया हैं। दरअसल उक्त आयोजन के फ्लैक्स जो गेट्री गेटो पर लगे है जो राहगीरो का सुलभ आवागमन बाधित कर रहा हैं। जबकि मनोरजन कर का भुगतान भी अभी तक इंदौर नगर निगम को नहीं किया हैं।

मेरे विभाग का मामला नहीं है

इधर उक्त मामले को लेकर राजस्व समिति प्रभारी निरंजन सिंह चौहान से चर्चा की गई तो उन्होंने उक्त मामले को लेकर यह कहा कि यह मामला उनके विभाग से संबंधित नहीं हैं। इसे लेकर यातायात समिति प्रभारी से बात करें।

यातयात समिति प्रभारी को मामले की ही नहीं जानकारी।

जब मनोज मुंतशिर के गेंट्री गेटो पर लगे फ्लेक्स को और हाईकोर्ट के बारे में इंदौर महापौर परिषद सदस्य और यातयात समिति प्रभारी राकेश जैन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें उक्त मामले की जानकारी ही नहीं हैं। वह दिखवाते है।