Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, महापौर जी झांकीबाजी तो हो गई,खुद CM,मंत्री ने भी पीठ थपथपा दी,लेकिन निगम अधिकारियों- यूनीपोल... INDORE,प्रदेशभर में लहराया तिरंगा,मुख्यमंत्री,कलेक्टर,मेयर,पुलिस कमिश्नर,भाजपा नगर अध्यक्ष,IDA CEO, ... INDORE, हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद सो रहे इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,मनोज मुंतशिर का "राधा से रणभ... INDORE,नगर निगम मार्केट विभाग 200 करोड़ का हुआ घोटाला! फटेहाल निगम को करवा दिया अधिकारियों ने घाटा,ज... INDORE, एक तरफ पायलट गांजा पीकर प्लेन उड़ा रहा,दूसरी तरफ क्या भांग खाकर निगम मार्केट विभाग अधिकारी ल... INDORE, अवैध यूनीपोल-लॉलीपॉप मामला,निगम कमिश्नर,अपर आयुक्त की लोकायुक्त में शिकायत,जनकार्य समिति प्र... INDORE, आईडीए डॉक्टर सीईओ की बीमारी से ग्रस्त संपदा शाखा की सफल हो रही सर्जरी,संपदा अधिकारी भी कर रह... INDORE, फूटी कोठी की अवैध सब्ज़ी मंडी,रहवासियों की मुसीबत, यातायात बाधित परेशान आम लोग,और सो रहे जिम... INDORE, न्यू जीडीसी गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय पक्षी मोर की ख़तरे में जान,लगातार घट रही तादाद, आवारा ... INDORE, सोशल मीडिया पर वायरल सामान्य प्रशासन विभाग का पत्र,CPCT परीक्षा के झूठे आदेश! इधर IDA प्रशास...

INDORE, महापौर जी झांकीबाजी तो हो गई,खुद CM,मंत्री ने भी पीठ थपथपा दी,लेकिन निगम अधिकारियों- यूनीपोल लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों पर कब होगी कार्यवाही? या फिर मेयर साहब करते रहेंगे जनहित के मुद्दे से किनारा।

0 343

महापौर जी झांकीबाजी तो बहुत हो गई, खुद सीएम,मंत्री ने आपकी पीठ भी थपथपा दी। लेकिन निगम अधिकारियों के कब करेंगे डोरे,राजस्व का पहुंचा रहे नुकसान,यूनीपोल, लॉलीपॉप,अवैध होर्डिंग,निर्माणों को लेकर क्या मेयर साहब होगी कोई कार्यवाही या आपने ही दे दी निगम अधिकारियों को अंधेरगर्दी की खुली छूट!

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

रविवार को इंदौर में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव,सहित खुद नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तक ने मेयर पुष्यमित्र भार्गव की दिल खोलकर प्रशंसा की। महापौर की 14 D जंगल सफारी हो या सबसे अहम अटल पथ। या दशहरा मैदान पर अटल प्रतिमा का भूमिपूजन। मेयर की इस दौरान जमकर झांकीबाजी हुईं। लेकिन इंदौर नगर निगम अधिकारियों की अंधेरगर्दी को लेकर अब मेयर पुष्यमित्र भार्गव से सवाल बनता है कि क्या उन्होंने ही निगम अधिकारियों को इस अंधेरगर्दी की खुली छूट दे दी हैं। या फिर कोई कार्यवाही भी होगी। दरअसल वह इसलिए क्योंकि शहर में अवैध यूनीपोल, लॉलीपॉप, गेट्री गेटों पर अवैध फ्लैक्स। अब निगम के ही इन जिम्मेदारों को खुलेआम चैलेंज कर रहे हैं। शहरभर में यूनीपोल लॉलीपॉप की बाढ़ सी आ गई हैं। लेकिन मेयर पुष्यमित्र भार्गव का इस तरह से उक्त मामले में किनारा करना दर्जनो सवालों को जन्म दे रहा हैं। क्योंकि एक तरफ मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सहित नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय उनकी तारीफों में कसीदे कस रहे हैं। वहीं दूसरी और शहर में यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंग का जाल। इन स्थितियों में मेयर को ये शोभा नहीं देता हैं। अब जनता भी इन ऐसे यूनीपोल, लॉलीपॉप और होर्डिंग को लेकर मेयर पुष्यमित्र भार्गव की और आशाभरी निगाहों से देख रही हैं। जनता मांग कर रही है कि ऐसे बेतरतीब जरूरत से ज्यादा,सड़कों के बीच,जानलेवा यूनीपोल लॉलीपॉप को लेकर मेयर कोई कार्यवाही करेंगे या फिर किनारा कर के बैठ जाएगे।

अटल पथ बहुत बड़ी चुनौती,मेयर किया हल।

 

अन्नपूर्णा लिंक रोड यानी अटल पथ। असल मायनों में देशभर में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री भाजपा वरिष्ठ नेता अटलबिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर इंदौर में असल में श्रद्धांजलि दी गई। असंभव को संभव इंदौर मेयर ने किया। और अटल पथ के मार्फत उन्होंने अटलजी को सच्ची श्रद्धांजलि दी। लेकिन अब शहर की बात जो कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव प्रभार का जिला हैं। उनके सपनों का शहर का। उस शहर में यूनीपोल लॉलीपॉप अवैध होर्डिंग। मखमल में टाट का पैबंद जैसे हालात बना रहा हैं।

न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम खोल चुका मार्केट विभाग की पोल।

दरअसल न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम इंदौर नगर निगम मार्केट विभाग अधिकारियों की करामातो की पोल लगातार खोल रहा है कि किस तरह से वह भांग खाकर शहर में यहां वहां कहीं भी यूनीपोल, लॉलीपॉप,लगवा रहा हैं। इनमें BRTS, गेट्री गेटो का ठेका नही होने के बावजूद भी निगम अधिकारी यहां PRJ OOH सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी की मिलीभगत के साथ यूनीपोल लॉलीपॉप लगवा रहे हैं। खुद निगम को अभी तक 200 करोड़ रुपए तक का नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। लेकिन इंदौर मेयर का उक्त इतने बड़े जनहित वाले मामले में किनारा कर के बैठे रहना चर्चाओं का विषय हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!