INDORE,प्रदेशभर में लहराया तिरंगा,मुख्यमंत्री,कलेक्टर,मेयर,पुलिस कमिश्नर,भाजपा नगर अध्यक्ष,IDA CEO, ने किया झंडावंदन। इंदौरवासियों को दी 80 वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम की और से आपको 80 वे स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं।
भोपाल से लेकर इंदौर APTC,कलेक्टर कार्यालय,नगर निगम,इंदौर विकास प्राधिकरण,भाजपा ऑफिस,इंदौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में लहराया तिरंगा,80 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

देश की स्वतंत्रता को 80 साल गुजर गए हैं। ना जाने कितने ही देश के वीर सपूतों ने इस आजादी के यज्ञ में अपने प्राणों का योगदान दिया हैं। तब कहीं जाकर आज देशवासी इस आजादी के माहौल में जी रहे हैं। लिहाजा 80 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भोपाल हो या इंदौर हर जगह तिरंगा लहराया। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड मे जहां प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव ने तिरंगा फहराकर प्रदेशवासियों को 80 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं इंदौर के APTC ग्राउंड में जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने झंडावंदन किया।

इसके अलावा इंदौर नगर निगम में शहर के प्रथम नागरिक मेयर पुष्यमित्र भार्गव, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों ने तिंरगे को सलामी दी। तो भाजपा कार्यालय पर नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा,प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ,कलेक्टर कार्यालय पर जिलाधीश शिवम वर्मा,इंदौर विकास प्राधिकरण में सीईओ डॉक्टर परीक्षित झाड़े ने झंडावंदन किया। तो इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने तिरंगा फहराकर इंदौरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।