Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

INDORE, एक तरफ पायलट गांजा पीकर प्लेन उड़ा रहा,दूसरी तरफ क्या भांग खाकर निगम मार्केट विभाग अधिकारी लगवा रहे यूनीपोल- लॉलीपॉप? अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों को भी समझ लिया क्या पंगु?

0 820

हद है ये इंदौर नगर निगम के मार्केट विभाग, अधिकारियों की आँखे है या बटन,जो दिखती ही नहीं,PRJ OOH सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी की मनमानी, अब खुद जनता ही करे तय,क्या सड़कों पर विशालकाय यूनीपोल है जरूरी?

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

इंदौर नगर निगम मार्केट विभाग अमला या तो भांग खाकर ही शहर में यूनीपोल लॉलीपॉप लगवा रहा हैं। या फिर खुद मार्केट विभाग अधिकारियों की आँख की बजाय ये ऐसे अधिकारी बटन लिए घूम रहे हैं। क्योंकि उन्हें PRJ OOH सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी द्वारा लगाए गए जानलेवा, अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप दिखाई ही नहीं देते हैं। या फिर इन्हीं अधिकारियों की खुली छूट की वजह से ऐसे यूनीपोल बिंदास तनकर खड़े हैं। अगर इन अधिकारियों में थोड़ी सी भी जनता की जान की परवाह होती तो। निगम मार्केट विभाग के अधिकारी थोड़ा तो संज्ञान लेते। एक तरफ पायलट गांजा पीकर प्लेन उड़ा रहा है तो दूसरी और इंदौर नगर निगम मार्केट विभाग के जिम्मेदार भांग खाकर शहर में PRJ OOH सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी के यूनीपोल, लॉलीपॉप लगवा रहे है। क्योंकि उन्हें ही इसका कोई ख्याल नहीं है कि अगर सड़क पर लगाएं गए इन यूनीपोल की वजह से कोई जानलेवा हादसा होता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा?

वर्तमान अधिकारियों को नहीं है कोई परवाह।

शहर में जिस तरह से मनमानी वाले, यहां वहां कहां भी यूनीपोल लॉलीपॉप लग रहे हैं। उसे देखते हुए यही महसूस हो रहा है कि अधिकारियों को जनता से ज्यादा PRJ OOH सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी के कर्ताधर्ताओं की फिक्र हैं। न कि जनता की जान की। क्योंकि कोई हादसा हुआ तो। उस वक्त यही अधिकारी मुंह छिपाएंगे।

जनप्रनिधि भी पंगु साबित।

यूनीपोल लॉलीपॉप मामले में इंदौर नगर निगम से जुड़े जनप्रतिनिधि हो या विधायक,पार्षद या अन्य कोई सत्ता रूढ़ नेता। निगम मार्केट विभाग अधिकारियों के सामने पंगु साबित हो रहे हैं। क्योंकि अधिकारी तो कांड कर के चले जायेंगे। लेकिन जनता ने चुना तो जनप्रतिनिधियों को हैं। लिहाजा अगर कोई हादसा होता है तो जनता के रडार पर आएगे तो यही भाजपा नेता जो फिलहाल नगर सरकार में काबिज हैं।

तकनीकी विशेषज्ञों का कहना क्या कर रहा निगम ?

शहर में लगाए गए यूनीपोल लॉलीपॉप को लेकर न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने तकनीकी विशेषज्ञों जिनमें खुद अभियंता है जो सरकारी विभागों में कार्यरत हैं उन्हें इन यूनीपोल लॉलीपॉप की स्थिति बताकर पूछा गया तो उनका भी कहना था कि नगर निगम मार्केट विभाग के जिम्मेदार कर क्या रहे है। सड़कों पर यूनीपोल ठोकना पूरी तरह से अवैध हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!