Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

INDORE, अवैध यूनीपोल-लॉलीपॉप मामला,निगम कमिश्नर,अपर आयुक्त की लोकायुक्त में शिकायत,जनकार्य समिति प्रभारी का आरोप दोनों ही अधिकारी कर रहे सिर्फ अपनी मनमानी।

0 741

अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप मामला, कमिश्नर,अपर आयुक्त की चल रही मनमर्जी, अब मैं जाऊंगा लोकायुक्त के पास। जहां जाना पड़ेगा वहां करूँगा कार्यवाही, जनकार्य समिति प्रभारी खोली निगम अधिकारियों की पोल।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

इंदौर शहर में PRJ OOH सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी द्वारा यहां वहां कहीं भी मनमाने और मनमर्जी के साइज के यूनीपोल और लॉलीपॉप ठोक दिए हैं। यह निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल और अपर आयुक्त आकाश सिंह की मनमर्जी और उनके ही संरक्षण का नतीजा है कि शहर में यूनीपोल लॉलीपॉप की बाढ़ आ गई हैं। लेकिन अधिकारियों की ये मनमानी अब चलने वाली नहीं हैं। क्योंकि मनमानी के साथ ही इस पूरे मामले में आर्थिक अनियमितताएं भी हैं। जिसे लेकर लोकायुक्त सहित कोर्ट भी जाया जाएगा। उक्त बातें इंदौर नगर निगम जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौड़ ने न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम से चर्चा में कहीं। उन्होंने कहा कि निगम में निगमायुक्त क्षितिज सिंघल और अपर आयुक्त आकाश सिंह की मनमर्जी व्याप्त हैं। शिकायत करने, जनहित के मुद्दे को उठाने के बावजूद भी यह अधिकारी इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं। लिहाजा अब लोकायुक्त में शिकायत करने के साथ ही कोर्ट में भी शिकायत की जाएगी। ताकि शहर को ऐसे अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप से मुक्ति मिल सकें।

महापौर को भी किया दरकिनार।

PRJ OOH सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी द्वारा लगाए यूनीपोल लॉलीपॉप मामले में खुद मेयर पुष्यमित्र भार्गव भी सवाल उठा चुके हैं। लेकिन निगम अधिकारियों जिनमें निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल और अपर आयुक्त आकाश सिंह ने उन्हें भी दरकिनार कर दिया हैं। उक्त मामले में निगम अधिकारी PRJ OOH सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी के ऐसे शुभचिंतक बन गए हैं कि उन्हें उक्त विज्ञापन एजेंसी के कर्ताधर्ताओं की बातों के अलावा और कुछ सुनाई ही नहीं देता हैं।

पूर्व में भी किया था विरोध,मंत्री के पास गई बात मामला धड़ाम।

यूनीपोल लॉलीपॉप मामले को लेकर निगम जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौड़ ने पहले भी खुला विरोध दर्ज करवाया था। मामला गर्म होता देख PRJ OOH सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी ने MR 10 ग्रीन बेल्ट में लगाए अवैध लॉलीपॉप रातोंरात लगा लिए थे। लेकिन अब मामला शांत होते ही इसी एजेंसी के कर्ता धर्ताओ ने MR 10 पर तय साइज से कही बड़े यूनीपोल और लॉलीपॉप लगा दिए हैं। इधर उक्त मामला नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पास भी पहुंचा था लेकिन मंत्री के पास मामला होने के बावजूद भी PRJ OOH सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी के कर्ताधर्ता के हौसले पस्त नहीं हो रहे हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!