Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, आईडीए डॉक्टर सीईओ की बीमारी से ग्रस्त संपदा शाखा की सफल हो रही सर्जरी,संपदा अधिकारी भी कर रह... INDORE, फूटी कोठी की अवैध सब्ज़ी मंडी,रहवासियों की मुसीबत, यातायात बाधित परेशान आम लोग,और सो रहे जिम... INDORE, न्यू जीडीसी गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय पक्षी मोर की ख़तरे में जान,लगातार घट रही तादाद, आवारा ... INDORE, सोशल मीडिया पर वायरल सामान्य प्रशासन विभाग का पत्र,CPCT परीक्षा के झूठे आदेश! इधर IDA प्रशास... INDORE, क्राइम ब्रांच की टीम के हाथ लगे दो कबाड़ी,जो चोरी की गाड़ियों का करते थे हेरफेर,पूर्व कांग्र... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में कांवड़ियों की... INDORE, हाईकोर्ट के आदेश बनाया मज़ाक,मेयर की जीरो टॉलरेंस फुस्सी बम,अवैध होर्डिंग,यूनीपोल, ना FIR,का... INDORE, वाह रे,,,नरक निगम मार्केट विभाग,यूनिपोल तो है ही अवैध! इसकी ठेका प्रक्रिया में भी उठ रहे सवा... INDORE,MIC सदस्य पार्ट थ्री,चार सालों तक सोते रहे समिति प्रभारी,हो गया बंटाधार,सब मेयर के भरोसे,कोसे...

INDORE, आईडीए डॉक्टर सीईओ की बीमारी से ग्रस्त संपदा शाखा की सफल हो रही सर्जरी,संपदा अधिकारी भी कर रहे विभाग की डेली निगरानी,IDA की उक्त शाखा का सुधर रहा ढर्रा।

0 55

IDA,डॉक्टर सीईओ की बीमारी ग्रस्त, संपदा शाखा की सफल सर्जरी, संपदा अधिकारी कर रहे डेली मॉनिटरिंग, इंदौर विकास प्राधिकरण में सुधर रहा ढर्रा!

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

इंदौर विकास प्राधिकरण की संपदा शाखा पिछले लंबे समय से लापरवाहियों की बीमारियों से ग्रस्त थी। लेकिन सीईओ डॉक्टर परीक्षित झाड़े ने जिस तरह से उक्त विभाग की सर्जरी की हैं। या कहे बीमारी का उपचार किया हैं। उसे देखते हुए ida की संपदा शाखा में बाबुओं की दादागिरी अब कम होती जा रही हैं। और उन्हें काम करना पड़ रहा हैं। इस बीच IDA की संपदा शाखा प्रभारी ने भी शाखा के अन्य कर्मचारियों पर लगाम लगाना शुरू कर दिया हैं। दरअसल इंदौर विकास प्राधिकरण में कई कार्य ऐसे है जिन्हें निपटाया तो चंद घंटों में जा सकता हैं। लेकिन बाबुओं की करामातों के चलते यही कार्य महीनों तक मुहाना नहीं देखते हैं। खैर अब इन्हीं पुरानी बीमारियों से ग्रस्त संपदा शाखा की संपदा शाखा प्रभारी श्यामू श्रीवास्तव ने डेली निगरानी करना शुरू कर दिया हैं। जबकि इस दौरान लापरवाहियों के चलते रोजाना बाबू सहित अन्य कर्मचारी डांट भी खा रहे हैं।

ऑनलाइन काम निपट गया लेकिन नहीं कि अपडेट।

इंदौर विकास प्राधिकरण में अब अधिकांश कार्य ऑनलाइन ही निपटाया जाता हैं। दरअसल अब आमजनता को इंदौर विकास प्राधिकरण के चक्कर काटने की जरूरत नहीं। लिहाजा ऑनलाइन प्रकरण निपटान में संपदा शाखा का ग्राफ और रिकॉर्ड सुधरा हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ यह प्रकरण निपट जाने के बाद भी शाखा कर्मचारियों द्वारा उक्त जानकारी अपडेट नहीं किए जाने के चलते अब संपदा अधिकारी श्यामू श्रीवास्तव ने कर्मचारियों पर लगाम कसना शुरू कर दी हैं।

फाइल नहीं मिली तो कर दूंगा FIR

संपदा अधिकारी श्यामू श्रीवास्तव ने बाबुओं की बड़ी कारस्तानी पकड़ी हैं। दरअसल कोई भी कार्य को बाबुओं द्वारा नहीं करने की इच्छा के चलते उस कार्य की फाइल दबा दी जाती हैं। लिहाजा अब संपदा शाखा प्रभारी श्यामू श्रीवास्तव ने ऐसे कर्मचारियों को सुधारने के लिए उन्हें सीधे हिदायत दी है कि फाइल नहीं मिली तो बाबू ही FIR करवाए। लिहाजा बाबुओं की अब ऐसी चालाकी भी संपदा अधिकारी के सामने काम नहीं आ रही हैं।

अच्छा कार्य करने पर तारीफे भी।

हाल ही में संपदा शाखा के एक कर्मचारी ने स्कीम 78 के एक ऐसे मामले का पता लगाया है, जिसके तहत बिना इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा बेचे गए भूखंड आवंटन भी बन गया। और 25 लाख रुपए भी जमा हो गए। लिहाजा अब संपदा अधिकारी श्यामू श्रीवास्तव ने लसूड़िया पुलिस को मामले की जांच का पत्र भी लिखा हैं। लेकिन कर्मचारी की अच्छे कार्य के लिए तारीफे भी की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!